Tirumala Offline Darshan Tickets: नए साल से पहले तिरुमला बालाजी मंदिर में भारी भीड़, तीन दिन बंद ऑफलाइन दर्शन टिकट

Tirumala Offline Darshan Tickets: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में इन दिनों अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिल रही है। क्रिसमस की छुट्टियां और नए साल के आगमन के चलते देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान श्री वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमला पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ के कारण मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लंबी कतारें लग गई हैं।
Also Read: एक छोटी गलती से रिजेक्ट हो सकता है आयुष्मान कार्ड, जानें सही आवेदन का पूरा तरीका
30 घंटे तक का इंतजार
स्थिति यह हो गई है कि श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए 30-30 घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई जगहों पर कतारें कई किलोमीटर तक फैल गई हैं। इससे न सिर्फ भक्तों को असुविधा हो रही है, बल्कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं को संभालना भी चुनौती बन गया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
टीटीडी का बड़ा फैसला
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने 27, 28 और 29 दिसंबर को ऑफलाइन दर्शन टिकटों के वितरण पर रोक लगा दी है। टीटीडी ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला पूरी तरह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
हवाई अड्डे से भी टिकट वितरण बंद
टीटीडी के इस फैसले के बाद रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर स्थित ऑफलाइन टिकट काउंटर से भी दर्शन टिकट जारी करना बंद कर दिया गया है। इससे अचानक तिरुमला पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को फिलहाल परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
भीड़ कम होने पर मिलेगी राहत
टीटीडी ने अपने बयान में कहा है कि जैसे ही श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य स्तर पर आएगी, ऑफलाइन दर्शन टोकन वितरण की सुविधा फिर से शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन की योजना बनाते समय मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखें।
दुनिया के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में शुमार
तिरुमला मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर के पास तिरुमला पहाड़ियों पर स्थित है। यह मंदिर भगवान श्री वेंकटेश्वर (बालाजी) को समर्पित है और दुनिया के सबसे समृद्ध व प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। हर साल यहां करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

