UP Hamirpur News: हमीरपुर में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने मिलकर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है। फरार आरोपियों द्वारा मृतक बुजुर्ग के परिजनों को धमकी दी जा रही है। हत्या के 17 दिन बाद भी पुलिस बचे हुए आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। पीड़ितों ने डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंप कर बचे हुए आरोपियों को पकड़ने व पीड़ितों को सुरक्षा दिलाई जाने की मांग की है।
बता दे कि, मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बिरखेरा गांव का है, जहां 23 अक्टूबर को गांव के ही दो सगे भाइयों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के बुजुर्ग गोपीपाल को लाठी डंडों से पीट-पीटकर कर लहू लोहान कर दिया था। जब बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपी मूलचंद, सदासुख, जयकरण व उदित पाल पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद दो आरोपियों को पड़कर जेल भेज दिया गया, जबकि दो आरोपी जयकरण व सदासुख फरार चल रहे हैं। जिनके द्वारा मृतक के पुत्र व गवाहों को जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही है। पुलिस से शिकायत के बाद भी सुमेरपुर पुलिस आरोपियों को पकड़ने मे नाकाम है। पीड़ितों ने डीएम व एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ितों को सुरक्षा दिलाये जाने की मांग की है। पीड़ित गरीब लोग है और आरोपियों के न पकड़े जाने से भय के साये मे जीने को मजबूर है।

