PM Modi on Delhi Earthquake: आज सुबह दिल्ली-एनसीआर की धरती भूकंप के तेज झटकों से हिल गई। भूकंप की तीव्रता 4.0 थी लेकिन झटका जोरदार था। इसका केंद्र दिल्ली था और इसकी गहराई महज 5 किलोमीटर थी। भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान भी सामने आया है। पीएम मोदी ने लोगों से संभावित झटकों को लेकर सतर्क, शांत और सुरक्षित रहने की अपील की है।
पढ़े : अदा शर्मा को किस तरह के लड़के पसंद हैं? एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन डे पर खोला राज, VIDEO जीत रहा दिल
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से आग्रह है कि वे शांत रहें और सुरक्षा सावधानियों का पालन करें तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। शुक्र है कि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।”
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों के बिस्तर तक हिल गए। खिड़कियां हिलने लगीं। लोगों में डर का माहौल बन गया। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग तुरंत अपने घरों से नीचे उतर आए। भूकंप की आशंका को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर को जोन-4 में रखा गया है जो दूसरा सबसे संवेदनशील इलाका है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी महसूस किए गए झटके
गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूपी और हरियाणा में भी झटके महसूस किए गए। नई दिल्ली में आए भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। रिक्टर स्केल पर 4 से 5.9 की तीव्रता वाला भूकंप नुकसान पहुंचा सकता है, अगर इसकी गहराई कम हो। इतनी तीव्रता के भूकंप में नुकसान की संभावना बढ़ जाती है, घर में रखी चीजें हिल सकती हैं।

