लाइफस्टाइलसेहतनामा

Important Numbers Related to Health: सेहत से जुड़े ये 6 जरूरी नंबर हर किसी को पता होने चाहिए

शरीर के बारे में कुछ बेसिक जानकारियां हर व्यक्ति को होनी चाहिए, चाहे वह बायोलॉजी का स्टूडेंट हो या नहीं। अक्सर हम ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल जैसे ज़रूरी स्वास्थ्य संकेतकों को नजरअंदाज कर देते हैं या फिर बार-बार गूगल पर इनकी नॉर्मल रेंज सर्च करते रहते हैं। लेकिन इन हेल्थ मार्कर्स को समझना और समय-समय पर जांच करवाना बहुत जरूरी है, खासकर अगर परिवार में किसी को डायबिटीज, बीपी या हार्ट संबंधी समस्याएं हैं।

Important Numbers Related to Health
Important Numbers Related to Health: सेहत से जुड़े ये 6 जरूरी नंबर हर किसी को पता होने चाहिए

Important Numbers Related to Health: शरीर के बारे में कुछ बेसिक जानकारियां हर व्यक्ति को होनी चाहिए, चाहे वह बायोलॉजी का स्टूडेंट हो या नहीं। अक्सर हम ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल जैसे ज़रूरी स्वास्थ्य संकेतकों को नजरअंदाज कर देते हैं या फिर बार-बार गूगल पर इनकी नॉर्मल रेंज सर्च करते रहते हैं। लेकिन इन हेल्थ मार्कर्स को समझना और समय-समय पर जांच करवाना बहुत जरूरी है, खासकर अगर परिवार में किसी को डायबिटीज, बीपी या हार्ट संबंधी समस्याएं हैं।

यहां हम आपको न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा बताएं गए 6 ऐसे अहम हेल्थ मार्कर्स बताएंगे, जिन्हें हर व्यक्ति को जानना और हर 3-4 महीने में जांच करवाना चाहिए।

पढ़े Mint Water for Fat: पेट की चर्बी से है परेशान, ये जादुई पानी पीने से मिलेगा चर्बी से छुटकारा

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure – BP)

Blood Pressure धमनियों पर रक्त द्वारा डाले गए दबाव को दर्शाता है। यह हमारे हृदय और रक्त संचार प्रणाली के स्वास्थ्य का संकेतक होता है।
सामान्य रेंज: 120/80 mmHg
अगर बीपी बार-बार सामान्य से ऊपर (हाई BP) या नीचे (लो BP) रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

ब्लड शुगर (Blood Sugar)

यह बताता है कि आपके शरीर में ग्लूकोज का स्तर कितना है। दो प्रकार की जांच होती है:

खाली पेट (Fasting): 70–100 mg/dL
खाने के बाद (Post-meal): 140 mg/dL से कम

यदि शुगर लेवल लगातार हाई रहता है, तो यह डायबिटीज की ओर संकेत हो सकता है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

पल्स रेट (Pulse Rate)

पल्स रेट से पता चलता है कि आपका दिल एक मिनट में कितनी बार धड़कता है।
सामान्य रेंज: 60–100 धड़कन प्रति मिनट (BPM)
लगातार बहुत तेज़ या धीमी पल्स रेट, दिल की समस्या का संकेत हो सकती है।

बॉडी टेम्परेचर (Body Temperature)

यह शरीर के अंदर का तापमान दर्शाता है और संक्रमण या बुखार की पहचान में मदद करता है।

सामान्य रेंज: 98.2°F से 98.6°F (36.7°C से 37°C)
इससे ज्यादा या कम तापमान शरीर में गड़बड़ी को दर्शा सकता है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol)

कोलेस्ट्रॉल का संतुलन हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।

टोटल कोलेस्ट्रॉल: 125–200 mg/dL
LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल): <100 mg/dL
HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल): ≥40 mg/dL (पुरुष), ≥50 mg/dL (महिला)

बीएमआई (Body Mass Index – BMI)

यह आपके वजन और लंबाई के आधार पर आपके शरीर की फिटनेस बताता है।
सामान्य रेंज: 18.5–24.9
इससे ज्यादा BMI मोटापे और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।

सेहतमंद जीवन के लिए इन 6 स्वास्थ्य संकेतकों की जानकारी और नियमित जांच बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि आपको समय रहते खुद का ध्यान रखने में मदद करता है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button