उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Ex CM of Rajasthan:महाराज समथर के निधन पर शोक जताने पहुंचीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

जिला झाँसी के कस्बा समथर में महाराज समथर श्रीमंत रणजीत सिंह जूदेव का होली के दिन आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। महाराज समथर के सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के थे। उनके सभी दलों के नेताओं से अच्छे संबंध थे। यही कारण है कि सत्तारुढ दल भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी एवं अन्य पार्टियों के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता समथर स्थित किले में आकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

झांसी। महाराज समथर के निधन पर शोक जताने के लिए राजस्थान की पूर्व सीएम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समथर नगरी पहुंची। महाराज समथर का निधन होली के दिन हो गया था। इस अवसर पर वसुंधरा ने शोक संतृप्त परिवार को दुख की घड़ी में साथ होने का भरोसा दिलाया।


जिला झाँसी के कस्बा समथर में महाराज समथर श्रीमंत रणजीत सिंह जूदेव का होली के दिन आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। महाराज समथर के सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के थे। उनके सभी दलों के नेताओं से अच्छे संबंध थे। यही कारण है कि सत्तारुढ दल भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी एवं अन्य पार्टियों के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता समथर स्थित किले में आकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढेंः Fire Broke out: आग में दंपति समेत पांच लोगों की जलकर हुई दर्दनाक मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल


समथर महाराज समथर श्रीमंत रणजीत सिंह जूदेव के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंच वालों के क्रम में रविवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी शोक व्यक्त करने पहुंचीं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की गाड़ियों का काफिला लगभग 4 घंटा यहां रुका।


इसके बाद वे वापस जयपुर वापस लौट गये। पूर्व मुख्यमंत्री महाराज समथर के बारे में बात करते हुए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भावुक हो गई।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button