ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का निधन, केरल में शोक की लहर

Oommen Chandy Passes Away: बंगलुरु में आज विपक्षी एकता की अहम बैठक हो रही है लेकिन केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी (Oommen Chandy)के आकस्मिक निधन के समाचार से बैठक में शामिल सभी विपक्षी नेता दुखी हो गए। चांडी लम्बे समय से बीमार थे और आज सुबह में उनका निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। चांडी के निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी है। उन्होंने लिखा कि अप्पा नहीं रहे। चांडी के निधन के बाद केरल में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके तमाम समर्थक रोने लगे।

oommen chandy

Read: आज की ताज़ा खबरें | Latest News in Hindi | News Watch India

चांडी केरल के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वे कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वे गरीबों के नेता थे। जब भी वे सत्ता में रहे गरीबों के कल्याण के लिए बहुत कुछ किया। उनकी लाई गई कई योजनाएं आज भी केरल में चल रही है और जनता उसका लाभ उठा रही हैं।

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के. सुधाकरन (K. Sudhakaran) ने कहा है कि ”उस राजा की कहानी जिसने प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय प्राप्त की। उसका मार्मिक अंत हो गया। आज मैं एक महान व्यक्ति, ओमन चांडी (Oommen Chandy) के निधन से काफी दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन और उनकी विरासत को प्रभावित किया और ये हमारी आत्माओं में हमेशा गूंजता रहेगा। ”

चांडी के निधन की खबर को सुनकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी काफी दुःख जताया और कहा कि ”केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रतिबद्ध नेता ओमन चांडी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। जो जनता के नेता के रूप में जाने गए। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने केरल की प्रगति और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्हें लोगों के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए सदा याद किया जाएगा .”

केरल के मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने ओमन चांडी (Oommen Chandy) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हम एक ही वर्ष में विधान सभा के लिए चुने गए थे। इसी चरण में हम छात्र जीवन से राजनीति में आये थे। हमने एक ही समय में सार्वजनिक जीवन शुरू किया था और अब उन्हें विदाई देना बहुत ही कठिन है। वे एक सक्षम प्रशासक, और लोगों के जीवन से करीब से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे। ”

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button