उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

GNM Students failed: साईं मेडिकल की जीएनएम 99% छात्राएं फेल, विरोध में छात्राओं ने लगाया जाम

फेल होने पर GNM छात्राओं ने अलीगढ़-दिल्ली मुख्य मार्ग बाधित कर हंगामा काटा। छात्राओं ने करीब अलीगढ़-दिल्ली मार्ग को 2 घंटे तक बाधित किया। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस के साथ एसपी पुनीत द्विवेदी मौके पर पहुंचे। एएसपी पुनीत द्विवेदी ने छात्राओं को समझाने का भरसक प्रयास किया।

अलीगढ़। फल मंडी स्थित साईं मेडिकल से जीएनएम (GNM Students) कर रही 99% छात्राएं फेल हो गयी। जीएनएम की छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जान बूझकर फेल किया गया है। सैंकड़ों छात्राओं ने जानबूझकर फेल किये जाने पर भारी रोष जताया। उन्होने अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। इससे लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढेंःMukhtar Ansari appeared in Court: वकीलों ने मुख्तार अंसारी की जान को खतरा बताया

थाना बन्नादेवी क्षेत्र स्थित साईं मेडिकल कॉलेज में जीएनएम कोर्स भी है। यहां से जीएनएम कर रही 99% छात्राएं फेल कर दी गयीं। छात्राओं का कहना है कि रिश्वत न देने के चलते 99% छात्राओं को फेल किया गया। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर रिश्वत लेकर पास करने का आरोप लगाया।

फेल होने पर GNM छात्राओं ने अलीगढ़-दिल्ली मुख्य मार्ग बाधित कर हंगामा काटा। छात्राओं ने करीब अलीगढ़-दिल्ली मार्ग को 2 घंटे तक बाधित किया। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस के साथ एसपी पुनीत द्विवेदी मौके पर पहुंचे। एएसपी पुनीत द्विवेदी ने छात्राओं को समझाने का भरसक प्रयास किया। वे बामुश्किल जाम खुलवाने में कामयाब हुए।  

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button