उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Mukhtar Ansari appeared in Court: वकीलों ने मुख्तार अंसारी की जान को खतरा बताया

वकीलों ने कोर्ट को बताया कि राजनीतिक विद्वेष के चलते मुख्तार अंसारी जान को खतरा है। इसलिए वकीलों ने मुख्तार की समुचित सुरक्षा की मांग की। मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को  वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें पुनः बांदा जेल के लिए भेज दिया गया।

प्रयागराज। कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी बुधवार को यहां रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुआ। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसे रिमांड मजिस्ट्रेट मुकेश यादव की कोर्ट में पेश किया। उनके वकीलों ने मुख्तार अंसारी की जान को खतरा बताया है। इस मामले की अगली 10 जनवरी को बांदा जेल से वीसी के जरिए होगी।

कोर्ट में मुख्तार अंसारी ने वकीलों के माध्यम से अपनी सुरक्षा के मुद्दे को रखा। वकीलों ने कोर्ट को बताया कि राजनीतिक विद्वेष के चलते मुख्तार अंसारी जान को खतरा है। इसलिए वकीलों ने मुख्तार की समुचित सुरक्षा की मांग की। मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को  वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें पुनः बांदा जेल के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढेंःPM Modi’s mother fells ill:मोदी की मां हीरा बेन की तबीयत बिगड़ी, यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती

बता दें कि मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा में बांदा जेल से प्रयागराज लाया गया। यहां  मुख्तार अंसारी को रिमांड मजिस्ट्रेट एसीजेएम के सामने पेश किया गया। ईडी ने कोर्ट से मुख्तार की आगे कस्टडी रिमांड नहीं मांगी।

कोर्ट में जाने से पहले उन्होने हाथ जोड़कर सबको नमस्कार किया। बांदा जेल रवाना होने से पूर्व मीडिया ने मुख्तार से बात करने की कोशिश की। लेकिन उन्होने कोई बात नहीं की। मुख्तार अंसारी ने बस इतना ही कहा कि मेरे बोलने पर पाबंदी लगी है। कोर्ट में पेशी के तुरंत बाद मुख्तार अंसारी को बांदा जेल रवाना कर दिया गया।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button