Live UpdateSliderट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

Latest Wedding Lehenga Design: शादी में दिखना चाहते है सबसे अलग तो ट्राई करें ये डिजाइनर लहंगे..

Latest Wedding Lehenga Design | Wedding Lehenga For Bride

Latest Wedding Lehenga Design: जब भी शादी की बात शुरू होती है, तो बहुत सारी बातें दिमाग में आती है। जैसे वेन्यू, खाना, संगीत, डांस, वेडिंग सेरेमनी और भी बहुत कुछ, पर एक और चीज है जिसकी सबसे ज्यादा बात की जाती है, और वो है कपड़े। एक समय था जब बस दुल्हा-दुल्हन (bride and groom) के ही कपड़ो पर विशेष ध्यान दिया जाता था। लेकिन आज के समय में पर कोई शादी में अपना बेस्ट दिखना चाहता है। सब लोग फैशन पर खास ध्यान देते है। किसने क्या पहना है, किस ब्रांड का है, किसका डिजाईन (design) है, और कहाँ से लिया सब कुछ।

जब घर में या किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार की शादी होती है, तो घर की लड़कियां और महिलाएं महीनों पहले से ही अपने outfits को डिजाइन करने और कपड़ों के लेटेस्ट fashion को ढूंढने में लग जाती है। शादी में पहनने के लिए लड़कियों की पहली पसंद होती है, designer lehenge। अक्सर लोगो को ये ढूँढने में दिक्कत होती है, कि उन्हें latest और designer लहंगे कहा से मिलेंगे। तो आज हम आपको यहां आपके सारे सवालों के जवाब देंगे।

शादी के लिए नवीनतम डिजाइनर लहंगे (Latest Designer Lehenga For Wedding)

सोबर लहंगा डिजाईन

जितना ज्यादा सोबर, सिम्पल, और सुन्दर लहंगा होगा, वह आपके लुक में उतना ही चार चांद लगा देगा। सिम्पल और सोबर कपड़े पहनने से आपकी नेचुरल ब्यूटी ज्यादा बाहर निकल कर आती। जो आपको सुन्दर दिखने में ज्यादा मदद करती है। बहुत से bollywood celebrity आज कल अपने खास दिन के लिए सोबर लहंगा डिजाइन ही पहनना पसंद करते है।

पेस्टल पिंक लहंगा डिजाईन

आज कल लोग शादी के लिए, खासकर दुल्हन की अपने शादी के जोडे के लिए पहली पसंद हल्के और पेस्टल कलर के लहंगे है। चिकनकारी वर्क के साथ सुर्ख गुलाबी रंग के लहंगे आज के समय में बहुत फैशन में है। ये आपकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ा सकते है।

गोल्डन और रेड मिक्स लहंगा डिजाईन

अगर आप अपनी शादी में fashionable के साथ-साथ थोड़ा रोयल टच लेकर आना चाहते है, तो आप गोल्डन और क्रिम्सन रेड के combination वाला लहंगा डिजाइन ट्राई कर सकते है। इन लहंगों की खास बात उनके बारीक डिजाइन और डिटेल्ड वर्क है। जो इन्हें और भी खूबसूरत बना देते है।

मल्टी कलर लहंगा डिजाईन

बहुत से अलग-अलग रंगों को मिलाकर बने मल्टी कलर लहंगे आपकी personality को और भी बेहतर तरह से बाहर निकाल कर लाते है। ये लहंगे आपकी जिन्दगी के सभी रंगों को जीने की सोच को बखूबी दरसाते है। इनको पर्ल और diamond jewellery के साथ स्टाइल कर सकते है।

फ्लोरल प्रिंट लहंगा डिजाईन

फ्लोरल प्रिंट वाले ये लहंगे दुल्हन की बहनों और सहेलियों के लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। फ्लोरल प्रिंट में ये लहंगे अनमैरिड लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आते है। प्रिंटेड और लाइट शेड के ये लहंगे दिखने में जितने सुंदर लगते है, पहनने में उतने ही हल्के और सुंदर होते है

रेड ब्राइडल लहंगा डिजाईन

जब शादी के लहंगे की बात होती है, तो सबसे पहले लाल रंग ही दिमाग में आता है। दुल्हन के लिए लाल रंग का शादी का जोडा सबसे शुभ और सुंदर माना जाता है। यदि आपको भी लाल रंग का शादी का जोडा पहनना है, तो आप Priyanka Chopra के जैसा लाल जोड़ा अपने लिए बनवा सकते है। जो आपको एक रोयल लुक भी देगा। लाल रंग के लहंगे के साथ आप polki, kundan, pearl और diamond jewellery set स्टाइल कर सकते है।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button