UP Sonbhadra News: Illegal firecrackers worth Rs 5 lakh recovered from cosmetic warehouse
UP Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध पटाखें बरामद किया है। छापेमारी के दौरान दस बोरी व सात पेटी में भरे पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने पटाखे जब्त कर छानबीन में जुट गई है। इससे पहले रॉबर्ट्सगंज कस्बे में भी आबादी के बीच रखे सात लाख के पटाखे पकड़े गए थे। इन पटाखों की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है।
इस मामले में सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक घर में भारी मात्रा में अवैध पटाखे रखे हैं। सूचना के आधार पर टीम बनाकर पूरब परासी के राधाकृष्ण मंदिर के पास एक घर में छापेमारी की और घर के अंदर से पटाखों की खेप बरामद की। रेनूसागर चौकी क्षेत्र के त्रिलोक चंद्र सिंगला के कॉस्मेटिक गोदाम में दस बोरियों और सात बड़े बक्सों में पटाखों का अवैध भंडारण मिला। इन पटाखों की कुल कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। इसे दिवाली पर बिक्री के लिए रखा गया था। दुकानदार भंडारण से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। भंडारित पटाखों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया और जांच शुरू कर दी गई है। मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

