न्यूज़बड़ी खबर

अमेरिका में PM Modi ने कहा लोकतंत्र हमारी जननी है, भारत बनेगा दुनिया की तीसरी इकोनॉमी

अमेरिका के राजकीय यात्रा पर गए PM Modi ने कहा है कि अमेरिका से भारत को निरंतर सम्मान मिलता रहा है। अमेरिकी संसद को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारतीय मूल्यों, भारत के लोकतान्त्रिक परम्पराओं और हमारी संस्कृति के गौरव से भरे हुए भारतीय मूल के लोगों को अमेरिका में हमेशा मान-सम्मान मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि कर बॉर्डर आतंकवाद को समाप्त करना जरुरी है। इसके बाद मोदी ने अपनी सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा आज भारत और अमेरिका मिलकर समुद्र से लेकर अंतरिक्ष तक, कारोबार से लेकर कृषि, वित्त और स्वास्थ्य सेवा में काम कर रहे हैं।

India economy

पीएम मोदी (PM Modi US Visit) ने कहा कि भारत एक लोकतंत्र है। जैसा कि बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी रगों में है और जाती ,पंथ ,धर्म के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं उठता। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास और सबके प्रयास के सिद्धांत पर चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि मानव मूल्य नहीं है ,मानवाधिकार नहीं है तो वह लोकतंत्र ही नहीं है। भारत में कोई भेदभाव न था और है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि रूस और यूक्रेन के युद्ध से यूरोप पर युद्ध के संकट मडरा रहे हैं। इसमें कई शक्तियां शामिल हैं। युद्ध के कारण विकासशील देश प्रभावित हो रहे हैं। विवादों का शांतिपूर्वक समाधान होना चाहिए। यह युद्ध का दौर नहीं है बल्कि यह बातचीत और कुटनीति का दौर है। हमें लोगों की पीड़ा को रोकने का काम करना चाहिए।

ये भी देखें: पीएम मोदी और बाइडेन वार्ता,भारत में बनेगा लड़ाकू जेट इंजन!

अपने सम्बोधन में मोदी (PM Modi US Visit News In Hindi) ने पकिस्तान को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद और कट्टरवाद से लड़ने के लिए एक साथ खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हम इस बात पर सहमत है कि क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद को ख़त्म करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरुरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिता कि भारत और अमेरिका (India-US Relation) आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग करते हुए मजबूत सम्बन्ध बना रहे हैं।

PM Modi US Visit

पीएम मोदी (PM Modi News) ने आगे कहा कि दुनिया की आबादी का छठा हिंसा भारत में रहता है। भारत का विकास दूसरे देशों को भी प्रेरित कर रहा है। आज भारत दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था (indian economy news in hindi) है। हम जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बन जायेंगे। भारत विकास करता है तो दुनिया भी विकास करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के समय में भारत में महिलाओं की स्थिति बेहतर है। मौजूदा समय में बेहतर भविष्य का नेतृत्व कर रही है। आज भारत में 15 महिलाएं चुनी हुई प्रतिनिधि है। इसका उदाहरण यह है कि आदिवासी समाज से भारत में राष्ट्रपति है। इतना ही नहीं भारत में 15 लाख महिलाएं अलग -अलग स्तर पर नेतृत्व भी कर रही है। देश की सेना में भी महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। सबसे ज्यादा महिला पायलट भारत में ही है।

ये भी देखें: जानिए इल्हान उमर के बारे में जो अमेरिका में पीएम मोदी का विरोध कर रही है

PM Modi ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हम आजादी के 75 साल का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों पर महात्मा गाँधी और मार्टिन लूथर का प्रभाव है। दो सदी तक हमने एक दूसरे को प्रभावित किया है।
सम्बोधन के दौरान पीएम मोदी ने अपनी लिखी कविता भी सुनाई – आसमान में सिर उठाकर घने बादलों को चीरकर ,रोशनी की संकल्प लें। अभी तो सूर्य उगा है ,दृढ़ निश्चय के साथ चलकर, हर मुश्किल को पारकर घोर अंधेरे को मिटाने, अभी तो सूर्य उगा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button