खेल

India Vs South Africa T20 World Cup: हिंदुस्तान के ‘वीरों’ World Cup का खिताब जीतकर ही लौटना!

India Vs South Africa T20 World Cup: 2023 में हिंदुस्तानियों के आंसुओं का बदला लेने के लिए टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। रात 8 बजे का वक्त होगा….वेस्टइंडीज का मैदान होगा…सामने अफ्रीका की टीम होगी और दहाड़ होगी
भारतीय टीम की….वो टीम जिसमें जीत की भूख दिखाई देती है। टीम इंडिया के योद्धा पूरी तरीके से तैयार हैं। विश्व कप जीतने की रणनीती तैयार है। रोहित शर्मा का बल्ला गरजने को तैयार है। कोहली ‘विराट’ पारी खेलने के लिए बेकरार हैं। पंत छक्कों की बरसात करने के लिए इंतजार में हैं और सूर्या कुमार यादव अफ्रीका को धोने के लिए तैयार हैं।


मध्यक्रम की जिम्मेदारी ऑलराउंडर्स पर रहेगी। शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या टीम की बागडोर संभाले हुए नजर आएंगे। तो वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। साथ में अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव भी बुमराह को भरपूर सपोर्ट करेंगे।
भारतीय टीम पूरी तरीके से संतुलित नजर आ रही है। टीम ने विश्व कप 2024 में कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया है।लेकिन अब वक्त आ गया है कि खिताब को जीतने का….10 साल का लंबा इंतजार हो गया है। भारत ने पिछले 10 सालों में कोई भी ICT खिताब नहीं जीता है।
2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आखिरी बार टी-20 खिताब जीता था। उस समय रोहित शर्मा भी टीम का हिस्सा था….लेकिन प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था….रोहित शर्मा आज कप्तान हैं इसलिए आज मौका है कि कप्तान सीना तानकर मैदान में चलें और टीम इंडिया को विजयी बनाएं।


भारत के वीर मैदान पर खूब पसीने बहा रहे हैं तो वहीं 140 करोड़ हिंदुस्तानी भी अपनी टीम को खूब सपोर्ट कर रहे हैं। मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। जयघोष लग रहे हैं और सोशल मीडिया पर रोहित सेना को भरपूर सपोर्ट किया जा रहा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button