Social Mediaट्रेंडिंग

International Yoga Day 2024: योग दिवस पर भारतीय नौसेना से आई बड़ी खबर, जानिए कितनी बढ़ी ताक

International Yoga Day 2024: 21 जून को पूरे विश्व (world) में योग दिवस(yoga day) मनाया जा रहा है। योग दिवस (Yoga Day) के दिन भारतीय नौसेना (Indian Navy) से एक बड़ी खबर सामने आई है। INS तलवार(INS Talwar) युद्धपोत पर ब्रह्मोस मिसाइल लॉन्च (Brahmos Missile Launch) करने वाले यूवीएलएम सिस्टम(UVLM System) नजर आए हैं। यानी नौसेना ने इस स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट (Stealth Guided Missile Frigate) को अपग्रेड(Update) कर दिया है। योग दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तलवार पर नौसैनिक योग कर रहे थे। उनके पीछे नजर गई तो पता चला कि आईएनएस तलवार को अपग्रेड कर दिया गया है। अब इसमें ब्रह्मोस मिसाइल लॉन्च करने वाले यूनिवर्सल वर्टिकल लॉन्चर मॉड्यूल (UVLM) लगे हैं।
INS तलवार अब पाकिस्तान हो या चीन, दोनों के युद्धपोतों को करारा जवाब देगा। भविष्य में इस क्लास के अन्य युद्धपोतों पर भी ब्रह्मोस दागने वाले UVLM लगाए जाएंगे। जंगी जहाज तलवार एक स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है। अब तक इस तलवार क्लास के 7 जंगी जहाज बन चुके हैं, जिनमें से 6 एक्टिव हैं।चार नए जंगी जहाज बनाए जा रहे हैं। इनमें से दो रूस में और दो भारत में बनेंगे। इन जहाजों का समंदर में वजन 3850 टन होता है। इनकी लंबाई 409.5 फीट, चौड़ाई 49.10 फीट और गहराई 13.9 फीट है।


ये जहाज समंदर में अधिकतम 59 किमी/घंटा की रफ्तार से चलते हैं। अगर इनकी गति 26 किमी/घंटा रखी जाए, तो ये 4850 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। अगर इन्हें 56 किमी/घंटा की रफ्तार से चलाया जाए, तो ये 2600 किमी की दूरी तक जा सकते हैं।
INS तलवार 18 अधिकारियों समेत 180 सैनिकों को लेकर 30 दिन तक समंदर में रह सकता है, उसके बाद इसमें रसद और ईंधन डालना पड़ता है। यह जंगी जहाज इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम से लैस है और इसमें 4 केटी-216 डिकॉय लॉन्चर्स लगे हैं। इसके अलावा इसमें 24 Shtil-1 मीडियम रेंज की मिसाइलें तैनात हैं। इसमें 8 इगला-1ई, 8 वर्टिकल लॉन्च एंटी-शिप मिसाइल क्लब, और 8 वर्टिकल लॉन्च एंटी-शिप और लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइलें भी तैनात हैं। इसमें एक 100 मिलीमीटर की A-190E नेवल गन और एक 76 मिलीमीटर की ओटो मेलारा नेवल गन लगी है। साथ ही 2 AK-630 CIWS और 2 काश्तान CIWS गन भी लगी हैं।
इन खतरनाक बंदूकों के अलावा इसमें दो 533 मिलीमीटर की टॉरपीडो ट्यूब्स और एक रॉकेट लॉन्चर भी तैनात है। इस जंगी जहाज पर एक कामोव-28, एक कामोव-31 या एक ध्रुव हेलिकॉप्टर भी रखा जा सकता है।

Written By। Mansi Negi । National Desk। Delhi

मेरा नाम मानसी नेगी है और मैं न्यूज वॉच इंडिया" की लेखिक हूँं। मैं एक पत्रकार और सामयिक विषयों पर विश्लेषक हूं। इस ब्लॉग के माध्यम से, मेरा उद्देश्य आपको ताजातरीन और विश्वसनीय खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से अपडेट रहें। मुझे राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर लिखना पसंद है और मैं हमेशा निष्पक्षता और सत्य के साथ खबरें पेश करने का प्रयास करता हूँ।

Show More

Written By। Mansi Negi । National Desk। Delhi

मेरा नाम मानसी नेगी है और मैं न्यूज वॉच इंडिया" की लेखिक हूँं। मैं एक पत्रकार और सामयिक विषयों पर विश्लेषक हूं। इस ब्लॉग के माध्यम से, मेरा उद्देश्य आपको ताजातरीन और विश्वसनीय खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से अपडेट रहें। मुझे राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर लिखना पसंद है और मैं हमेशा निष्पक्षता और सत्य के साथ खबरें पेश करने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button