ट्रेंडिंग

 सावधान!  दिखने लगा है चक्रवात का कहर, इन राज्यों में उठ रही हैं तूफानी लहरें

Cyclone Biparjoy Update:  पिछले दिनों से मौसम विभाग लगातार तूफान को लेकर चेतावनी दे रहा था कि 15 जून तक चक्रवात भारी तबाही ला सकता है। लेकिन दो दिन पहले ही आज से इसका असर दिखने लगा है। नदीया मानों आकाश छूने को है। लहरे एक दूसरे को चीर रही हैं। रविवार की शाम से आंशिक असर दिखा  था तो वही अब ताजा जानकारी सामने आई है कि चक्रवाती कूफान भारतीय तट की ओर पहुंच चुका है। बता दें कि चक्रवात तुफान अपना रौद्र रूप अपनाने लगा है। जिसका जादा प्रभाव गुजरात में दिखा। गुजारत के साथ ही महाराष्ट्र औऱ केरल यानी कि दक्षिण राज्यों में चक्रवात तूफान  बिपरजॉय से ऊंची ऊंची  लहरे उठती हुई देखी गई है।

इतना ही नही भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवात बिपरजॉय को लेकर गुजरात के लिए येलो अलर्ट जारी किया। आईएमडी के अनुसार  सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए येलो अलर्ट। 15 जून की दोपहर तक बिपरजॉय के मांडवी (गुजरात) और कराची पाकिस्तान के बाच से गुजरने की संभावना है।

 इन दिनों देश भर में मौसम का मिजाज़ लगातार बदलता नजर आ रहा है। कहीं हल्की बारिश तो कही बूदांबादी देखने को मिल रही है। वहीं कई राज्यों में भारी बारिश ने अपना कहर भी बरपा रखा है। तो वही आज के मौसम (weather) को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। जिसमें अनुमान के मुताबिक देश के कई राज्यों में तेज बारिश  (rain) के साथ आंधी तूफान के आसार हैं।

जिन राज्यों में बारिश और तूफान के अनुमान लगाए गए है उन राज्यों में टॉप पर राजधानी दिल्ली है। साथ ही उत्तर प्रदेश,  केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बिहार समेत कई राज्यों के अन्य हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग IMD ने बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट किया है।

देश के अगले 5 दिनों के  तामपमान की बात करें तो मौसम विभाग के  अनुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में कहीं –कहीं बारिश बिजली और ओला गिरने के आसार जताए गए हैं। तेज हवाओं का झोका भी चल सकता है।  इसके आलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी होने के अनुमान हैं। इतना ही नही यूपी के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button