उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

नगर निगम बोर्ड की बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलनें का प्रस्ताव हुआ पास, अब इस नाम सें जाना जाएगा अलीगढ़

Aligarh New Name: अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिहरगढ़ रखने का प्रस्ताव नगर निगम की बोर्ड में रखा गया। बैठक में भारी हंगामा के बीच प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी पार्षदों ने भाजपा के प्रस्ताव का खूब विरोध किया।

उत्तर प्रदेश (uttar Pradesh) के अलीगढ़ का नाम बदला जाएगा। अलीगढ़ अब हरिहरगढ़ के नाम से जाना जाएगा। नए नाम के प्रस्ताव पर अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड (Aligarh Municipal Corporation Board) ने मुहर लगा दी। अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड (Aligarh Municipal Corporation Board) की बैठक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पार्षद संजय पंडित ने अलीगढ़ (Aligarh) का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में उन्होंने अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिहरगढ़ रखने की मांग की। बैठक में प्रस्ताव आते ही विपक्षी पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। बीजेपी के नाम में बदलाव के एजेंडे को लेकर जमकर बवाल हुआ। हालांकि, बीजेपी पार्षदों के बहुमत वाली नगर निगम बोर्ड (Municipal Corporation Board)ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब नगर निगम बोर्ड से पास प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अलीगढ़ शहर (Aligarh city) और जिला नए नाम से जाना जाने लगेगा। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अलीगढ़ ( Aligarh) का नाम बदलने के प्रस्ताव को पास किए जाने को लेकर अब राजनीतिक चर्चा भी गरमाने की उम्मीद की जा रही है।

11 घंटे चली नगर निगम की बैठक

अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड (Aligarh Municipal Corporation Board) की पहली बैठक करीब 11 घंटे तक चली। इस बैठक में जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम की कार्यप्रणाली से गुस्साए पार्षदों ने जमकर हंमामा किया। पार्षदों के सवालों का जवाब अधिकारी नहीं दे पाए। जलकल, विज्ञापन, रोड लाइट, स्वास्थ्य, निर्माण और उद्यान विभाग में अनियमितता व्यवस्था होते हैं। नगर आयुक्त की तरह से बैठक में होर्डिंग और जलकल विभाग में अनियमितता के लिए जांच कमिटी गठित करने का निर्देश दिया। इस कमिटी में पार्षदों को भी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रशांत सिंघल ने की। इसमें नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपर नगर आयुक्त रितु पुनिया एवं राकेश कुमार यादव और सीटीओ अशोक सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

नगर निगम बोर्ड में आया सुझाव

नगर निगम की बोर्ड की पहली ही बैठक के दौरान बीजेपी ( BJP) पार्षद संजय पंडित की ओर से अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया। संजय पंडित ने जैसे ही यह प्रस्ताव रखा, नगर निगम बोर्ड (Municipal Corporation Board)की बैठक में हंगामा मच गया। विपक्षी पार्षदों की ओर से इस पर हंगामा किया जाने लगा। वहीं, भाजपा पार्षदों ने मेज थपथपाकर इस प्रस्ताव का स्वागत किया। बैठक में भाजपा पार्षदों ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। इसके बाद इसे पास कर दिया गया। अब नगर निगम बोर्ड (Aligarh Municipal Corporation Board) के पास प्रस्ताव को सरकार को भेजा जाएगा। योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) सरकार नगर निगम बोर्ड से पास प्रस्ताव को लागू कर अलीगढ़ का नाम हरिहरगढ़ कर सकती है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button