खेलट्रेंडिंगबड़ी खबर

भारत का WORLD CUP जीतना हुआ पक्का, युवराज सिंह ने कर किया ये बड़ा काम!

Cricket World Cup 2023: हिंदुस्तान में इन दिनों वर्ल्ड कप 2023 का खुमार जोरों पर है। हर हिंदुस्तानी को टीम इंडिया से यही उम्मीद है कि टीम इस बार वर्ल्ड कप 2023 को अपने नाम करेगी। रोहित की सेना पूरी तैयारी भी कर रही है। खिलाड़ी भी फुल फॉर्म में भी दिखाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा ताबड़तोड़ छक्के जड़ रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर किंग कोहली बैक टू बैक विराट पारी भी खेली रहे हैं। शुभमन गिल भी टीम इंडिया से कनेक्ट हो चुके हैं। जिससे की टीम इंडिया शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है।

14 तारीख को क्रिकेट का महामुकाबला होगा, वो मुकाबला जिस पर पूरी दुनिया की नजरें होंगी। जो गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। महामुकाबले से पहले हर हिंदुस्तानी का जोश हाई है। क्रिकेट प्रेमियों में जुबानी जंग तेज हो चली है। भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी आमने सामने आकर अपनी अपनी टीम को भरपूर सपोर्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में युवराज सिंह ने शुभमन गिल को एक गुरूमंत्र दे दिया है, वो मंत्र जिससे वर्ल्ड कप जीतना तय माना जा रहा है।

बता दें कि युवराज सिंह वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2011 में भारत को अपनी बल्लेबाजी औऱ गेंदबाजी के दम पर विश्व विजेता बनाया था। युवराज सिंह एक तरफ मौत से जंग लड़ रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर युवराज सिंह भारत के लिए विश्व कप खेल रहे थे। युवराज सिंह मैदान पर खून की उल्टिंयां कर रहे थे, उसके बाद भी युवराज सिंह ने हार नहीं मानी और भारत के लिए विश्व कर जीता।

Read: Sports News Latest Update in Hindi Khel Samachar | News Watch India

युवराज सिंह ने शुभमन गिल को एक गुरूमंत्र दिया है। दरअसल युवराज सिंह ने शुभमन गिल को कहा है कि जब वो विश्व कप खेल रहे थे तो वो खून की उल्टियां कर रहे थे, उनको कैंसर था, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए भी भारत के लिए विश्व कप खेला और अपने दम पर भारत को कई मुकाबले जिताए। बता दें कि युवराज सिंह वही खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर टीम को मुकाबले जिताते थे। भारत के युवराज ने एक चैनल को इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शुभमन गिल को तगड़ा कर दिया है, वो अब भारत के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के हवाले से खबर ये भी है कि शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं। अगर शुभमन गिल की पाकिस्तान के खिलाफ वापसी होती है, तो कहीं ना कहीं भारत को काफी फायदा होगा। चूंकि शुभमन गिल वो खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर टीम को मैच जीता सकते हैं।

Read: Sports News Latest Update in Hindi Khel Samachar | News Watch India

विश्व कप 2023 के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव

दरअसल आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हो सकते हैं। मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है। साथ ही ईशान किशन को बाहर बैठाया जा सकता है, उनकी जगह शुभमन गिल की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। रोहित सेना के पास हर वो काबिलियत है जो कि पाकिस्तान को पीटने के लिए काफी है। शानदार बल्लेबाज, धारदार गेंदबादी औऱ तो औऱ अब शुभमन गिल को युवराज सिंह का मोटिवेशन….ये सबकुछ भारत की जीत की ओर इशारा कर रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान),  शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,केएल राहुल(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(उप कप्तान),जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

WORLD CUP 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button