उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

UP Jhansi News: झांसी में सियार हुए आदमखोर, एक दर्जन गांव में सियारो की दहशत

Jackals became man-eaters in Jhansi, terror of jackals in a dozen villages

UP Jhansi News: खबर झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से है। जहां खेत पर जा रहे किसान पर सियार ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। जब तक लोग दौड़कर पहुंचते तब तक सियार जंगल की ओर भाग गया। घायल किसान को प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार किया गया। सियार को लेकर लोगो में दहशत बनी हुई है।

बताया गया है कि, टोडी फतेहपुर नगर के मोहल्ला खदिया निवासी बीरन आर्य पुत्र विन्दे (50) सुबह 6 बजे के लगभग मौजा बसवाहा आपने खेत पर जा रहा था। जैसे ही मनसुख आर्य के खेत के पास पहुँचा ही था कि अचानक सियार ने सीधा मुँह पर हमला कर दिया। जिससे उसकी नाक बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। किसान ने अपना बचाव करने के लिए हाथ चलाये तो सियार ने एक हाथ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। किसान के द्वारा शोर मचाने पर खेतो के आसपास रह रहे लोग दौड़े। लोगो को आता देख सियार लठवारा जंगल की ओर भाग गया।

अब तक सियार टहरौली तहसील के आधा दर्जन गांव के लोगो पर हमला कर चुका है। वही वन विभाग सियार को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। जिसके चलते आस पास के गांव के लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button