उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

J&K LG: मनोज सिन्हा को इस्लाम की पुस्तकें देने संतों संग जम्मू-कश्मीर जाएंगे महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरी

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा निर्दोष हिन्दुओं के कातिलों की मानसिकता और पीड़ित हिन्दुओं के दर्द को समझने में असफल रहे हैं। हिन्दुओं के तथाकथित नेता केवल हिन्दुओं की लाशों पर ही राजनीति कर सकते हैं। उनके बस में सत्य और न्याय के लिए जूझना नहीं है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को अपने बयान के लिए पीड़ितों से क्षमा मांगनी चाहिये।

गाजियाबाद । शिवशक्ति धाम डासना (गाजियाबाद) के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ( Yati Narsinghnand Giri) जी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के ( LG of J&K) उपराज्यपाल का बयान इस्लामिक जिहाद के पीड़ितों के जख्मों पर नमक मलने जैसा काम किया है। उन्होने कहा कि वे LG of J&K मनोज सिन्हा को इस्लाम के इतिहास की पुस्तकें देने संतों संग जम्मू-कश्मीर जाएंगे।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के नेतृत्व में संतों का यह जत्था उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा को इस्लाम के इतिहास को सही बताने वाली पुस्तके भेंट देेने जाएगा। संयासियों को यह जत्था 8 जनवरी 2023 को शिवशक्ति धाम डासना से जम्मू कश्मीर के लिये रवाना होगा।

उन्होने कहा कि धर्म निरपेक्षता के नाम पर मुस्लिम प्रेम में उन्मादी हो चुके नेताओं और तथाकथित बुद्धिजीवियों को इस्लाम की सच्चाई समझाने के लिये वे एक कोर्स शुरू करेंगे। इस कोर्स में इस्लाम के मूलभूत सिद्धांतों और इस्लामिक इतिहास को पढाया व समझाया जाएगा।

यह भी पढेंः Kanjhwala Case: अंजलि की मौत के कई राज बेपर्दा नहीं कर पा रही पुलिस, लाई डिटेक्टर का सहारा लेगी !


यति नरसिंहानंद गिरी जी ने बताया कि ये सन्यासी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर में इस्लाम की मूलभूत अवधारणा के कारण हो रही लक्ष्यित हिंसा के साथ-साथ मोहम्मद से लेकर अब तक इस्लाम के नाम पर हो रहे कत्लेआम के बारे में समझाने का प्रयास करेंगे।

उन्होने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा निर्दोष हिन्दुओं के कातिलों की मानसिकता और पीड़ित हिन्दुओं के दर्द को समझने में असफल रहे हैं। हिन्दुओं के तथाकथित नेता केवल हिन्दुओं की लाशों पर ही राजनीति कर सकते हैं। उनके बस में सत्य और न्याय के लिए जूझना नहीं है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को अपने बयान के लिए पीड़ितों से क्षमा मांगनी चाहिये।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि उनके साथ जम्मू कश्मीर जाने वालों में कार्ष्णि स्वामी अमृतानंद जी महाराज,स्वामी मछेन्द्र पूरी जी महाराज, स्वामी राजेन्द्र पूरी जी महाराज, खड़ेश्री स्वामी राघवेंद्र पूरी जी महाराज,बालयोगी ज्ञाननाथ जी महाराज,योगी सरोजनाथ जी महाराज सहित सभी यति सन्यासी सम्मिलित होंगे।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button