उत्तर प्रदेश

Kanpur looteri dulhan: लुटेरी दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव, तीन लोगों को किया संक्रमित

Kanpur looteri dulhan: Looter bride turned out to be HIV positive, infected three people

Kanpur looteri dulhan: आजकल लुटेरी दुल्हन का मामला काफी चर्चा में है जहां लड़कियां अपना नाम और पहचान बदलकर कुवारे लड़के से शादी करती है और फिर अपना सारा स्त्री धन और पैसे लेकर भाग जाती है। इस बीच एक और खबर सामने आई है जहां लुटेरी दुल्हन ने अपना एचआईवी पॉजिटिव होने का बात छुपा कर कई लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी है। दरअसल बता दे कि पश्चिमी यूपी की एक जेल में लुटेरी दुल्हन बता दें है महिला खुद एचआईवी से संक्रमित हैं और इसके संपर्क में आए तीन लोग भी संक्रमित होगा हो गए हैं।

बता दें की एक महिला शादी के नाम पर धोखाधड़ी करती है। यह महिला अपने पहचान के लोगों के साथ मिलकर पहले शादी करती थी फिर ससुराल से मिले जेवर और कई कीमती सामान लेकर गायब हो जाती थी। पश्चिमी यूपी के एक जिले में ऐसे ही घटना हुई थी जिसके बाद पुलिस ने उसे महिला को गिरफ्तार कर लिया था। इस महिला के साथ-साथ और सात लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और कुछ समय पहले ही भारत सरकार ने एक निर्देश जारी किया था जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने इंडेक्स टेस्टिंग का अभियान चलाया था। जिसके चलते लुटेरी दुल्हन की सच्चाई सामने आई है। बता दें की दिसंबर में एक एनजीओ के जरिए स्वास्थ्य विभाग के पास एक महिलाएं गई थी और जांच में अपने आप को एचआईवी संक्रमित पाई गई थी जिसके बाद तमाम कोशिशें के बाद भी महिला ने दवा खाने से  इनकार कर दिया था और मोबाइल बंद कर के कहीं गायब हो गई थी। जब कई दिनों तक लगातार खोजबीन की गई तो पता चला कि वह जेल में है। एचआईवी जैसे मामला होने की वजह से विभाग भी कुछ बताने से बच रहा है।

लुटेरी दुल्हन के मामले में पुलिस ने बताया था कि वह अब तक पांच शादियां कर चुकी है। शादी की रात वह घर से सारा सामान समेट कर भाग जाती थी। बता दें कि यह ग्रुप बिचोलीया की मदद से शादी के लिए अच्छा घर चुनते थे और फिर अपना पूरा प्लान बनाकर शादी के लिए जाते थे। आपको बता दे कि खुद जेल प्रशासन ने इसकी संक्रमित होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद उसे दवाइयां दी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संपर्क में आए लोग अगर सावधानी बढ़ाती होंगे तो बीमारी से जरूर बच जाएंगे।

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button