Kantara Chapter 1 Trailer: कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर नवरात्रि पर होगा रिलीज, ऋतिक रोशन की एंट्री से फैन्स हुए खुश

Kantara Chapter 1 Trailer: साल 2022 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया था कि उसकी गूंज आज भी बरकरार है। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड दर्शकों का भी दिल जीत लिया था। 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 अब एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है।
फिल्म को लेकर फैन्स की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। अब मेकर्स ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म से एक और बॉलीवुड सुपरस्टार को जोड़ दिया है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स का उत्साह दोगुना हो गया है।
नवरात्रि पर रिलीज होगा कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर
होम्बले फिल्म्स ने घोषणा की है कि कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में लॉन्च होगा। इस मौके को और खास बनाने के लिए मेकर्स ने बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन को ट्रेलर लॉन्च से जोड़ा है।
Read More:Zubeen Garg Death: नहीं रहे ‘या अली’ सिंगर जुबीन गर्ग, स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान
ऋतिक रोशन करेंगे हिंदी ट्रेलर लॉन्च
होम्बले फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है जब एक प्रकृति की शक्ति सुपरस्टार की आग से मिलती है। कांतारा का हिंदी ट्रेलर शानदार अभिनेता ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे। कई लीजेंड्स, कई भाषाएं।” पोस्टर में ऋतिक को शिवा के नगाड़े के साथ दिखाया गया है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
फैन्स में खुशी और बजट पर चर्चा
ऋतिक रोशन का नाम जुड़ते ही सोशल मीडिया पर फैन्स ने खुशी जताई। एक यूजर ने लिखा, “ये ऋतिक रोशन के फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है।” वहीं एक अन्य ने मजाक में लिखा, “क्या ये फिल्म है? अगर हां तो बजट का क्या होगा?” जबकि कई यूजर्स ने इसे “बेस्ट डिसीजन” बताया।
दिलजीत दोसांझ भी जुड़े थे फिल्म से
इससे पहले पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी कांतारा चैप्टर 1 से जुड़े थे। उन्होंने फिल्म के लिए म्यूजिक एल्बम रिकॉर्ड किया है। अब ऋतिक रोशन के जुड़ने से फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर और भी बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कब रिलीज होगा ट्रेलर
कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे लॉन्च होगा। फिल्म से जुड़े अपडेट्स को लेकर फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं और इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

