Zubeen Garg Last Video: जुबीन गर्ग का आखिरी वीडियो देख फैंस की आंखें नम, मौत से ठीक पहले सिंगापुर में गाया था गाना

Zubeen Garg Last Video: भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। मशहूर गायक ज़ुबीन गर्ग (Zubeen Garg) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी अचानक मौत ने लाखों फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। 52 साल के इस दिग्गज कलाकार का निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे में हुआ।
ज़ुबीन गर्ग के जाने से उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के बीच गहरा शोक फैल गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मौत से ठीक एक रात पहले सिंगापुर में गाना गाते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस की आंखें नम हो गईं और वे भावुक संदेश शेयर कर रहे हैं।
हादसे से पहले सिंगापुर पहुंचे थे जुबीन गर्ग
जानकारी के मुताबिक, ज़ुबीन गर्ग सिंगापुर एक नॉर्थ-ईस्ट फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान शुक्रवार को स्कूबा डाइविंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए।
वायरल हुआ ज़ुबीन गर्ग का आखिरी वीडियो
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ज़ुबीन गर्ग सिंगापुर के एक रेस्तरां में एक महिला के साथ बैठे बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह उसी महिला के साथ स्टेज पर खड़े होकर मशहूर गाना “Tear is Heaven” गा रहे हैं।
Read More:Zubeen Garg Death: नहीं रहे ‘या अली’ सिंगर जुबीन गर्ग, स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान
फैंस हुए भावुक, लिखा – भरोसा नहीं हो रहा
इस वीडियो को देखकर फैंस गमगीन हो गए। एक यूजर ने लिखा – “भरोसा नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं।” दूसरे ने कहा कि बहुत दुख हो रहा है। उन्होंने जाते-जाते भी दिलों को छू लिया।” कई लोगों ने रोते हुए इमोजी शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
बॉलीवुड में दी कई सुपरहिट आवाजें
ज़ुबीन गर्ग ने असमीस, हिंदी समेत कई भाषाओं में गाना गाया। उन्हें बॉलीवुड में पहचान “या अली” (फिल्म गैंगस्टर) से मिली थी। इसके अलावा उन्होंने “दिल तू ही बता” (फिल्म कृष 3) जैसे चार्टबस्टर गानों को अपनी आवाज दी। उनकी गायकी ने हमेशा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया और यही वजह है कि उनके जाने से संगीत प्रेमियों के दिलों में गहरा खालीपन पैदा हो गया है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

