न्यूज़राज्य-शहर

करणी सेना ने दी धमकी, सीमा पर कार्रवाई नहीं हुई तो पाकिस्तान बॉर्डर पर फेंक देंगे

Seema Haider News: प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान की सरहद पार करने वाली सीमा लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसको लेकर एका-एक जानकारियां सामने निकलकर आ रही हैं। सीमा जब से भारत आई है तब से वो सुर्खियों में बनी हुई है। भारत आने के बाद से सीमा को पाकिस्तान से लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं तो वहीं अब नई जानकारी सामने आई है कि सीमा हैदर को केवल पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी चेतावनी दी जा रही है। भारत से सीमा को धमकी मिलने के बाद से ये मामला और भी ज्यादा तूल पकड़ने लगा है। भारत के कई संगठन ऐसे है जो सीमा का विरोध कर रहे है।

सीमा को भारत में रखने के लिए तैयार नहीं हैं। उन संगठनों का कहना है कि इस तरह से अवैध रूप से भारत में आने वाली सीमा को रहने की अनुमति देना किसी भी हाल में उचित नहीं है। सीमा कहीं न कहीं जरूर कुछ तो वो छिपा रही है। सीमा जैसी चालाक लड़की अनजान बनकर जरूर भारत में कुछ बड़ा करने के जुगाड़ से आई है। इतनी ही नहीं वो आईएसआई एजेंट भी हो सकती है।

तो वहीं अब हिंदू संगठन करणी सेना ने खुलेआम धमकी दी है। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा है कि अगर सीमा के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तो हम खुद इसके खिलाफ एक्शन लेंगे। इतना ही नहीं आगे करणी सेना ने कहा कि अगर सीमा को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो हम उन्हें पाकिस्तान बॉर्डर पर फेंक आएंगे।

उपाध्यक्ष मुकेश ने सीमा के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला, इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि भारत कोई अनाथ आश्रम नहीं है जो कोई भी आए और आकर आराम से बस जाए। सीमा हैदर एक पाकिस्तानी एंजेट है। जिसे खुद आईएसआई ने अपन नक्शे कदम पर भारत में जासूसी करने के लिए भेजा है। भारत की निजी जानकारी और सुरक्षा हवाले से अहम जानकारी जुटा पाकिस्तान देने वाली थी। हम ऐसे लोगों को आंतकवादी मानते हैं। अभी तक किसी ने ठीक तरीके से जांच नहीं कि है गंभीरता पूर्वक उसकी जांच होनी चाहिए क्योंकि ये भारत की सुरक्षा का सवाल है। पाकिस्तान से हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं तो सीमा को हिंदुस्तान में बर्दाश्त नहीं कर सकते।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button