Kerala Story 2: रिलीज से पहले फंसी केरल स्टोरी 2, कोर्ट ने CBFC और मेकर्स को भेजा नोटिस
Kerala HC on The Kerala Story 2 controversy: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2–गोज बियॉन्ड’ की रिलीज से पहले बवाल मच गया है। केरला हाई कोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को नोटिस जारी कर दिया है। यह कदम उस याचिका के बाद उठाया गया जिसमें फिल्म को दिए गए सेंसर प्रमाणपत्र को चुनौती दी गई है।
याचिकाकर्ता का दावा है कि फिल्म का कंटेंट सामाजिक तनाव और सांप्रदायिक असंतुलन पैदा कर सकता है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से जवाब मांगा है, जिससे फिल्म की रिलीज से पहले कानूनी स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
Read Also: Salim Khan-Helen: जब हेलन से शादी कर घर पहुंचे सलीम खान, बच्चों से की थी ये खास अपील
सेंसर सर्टिफिकेट पर सवाल
कन्नूर निवासी श्रीदेव नंबूदरी द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म को Cinematograph Act, 1952 के प्रावधानों का पूरी तरह पालन किए बिना प्रमाणपत्र दे दिया गया।
याचिका के अनुसार
‘फिल्म का शीर्षक ‘केरल स्टोरी’ होने के बावजूद इसमें कई राज्यों की महिलाओं से जुड़ी घटनाओं को दिखाया गया है, जिससे कथित तौर पर आतंकवाद और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे आरोप सीधे तौर पर केरल राज्य से जोड़ दिए गए हैं।’
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सामाजिक प्रभाव को लेकर चिंता
याचिका में यह भी कहा गया कि फिल्म का कंटेंट एक पूरे क्षेत्र विशेष की छवि को प्रभावित कर सकता है।’आगामी फिल्म में ऐसे नैरेटिव दिखाए गए हैं जिनसे सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और सांप्रदायिक व धार्मिक तनाव उत्पन्न होने का खतरा है।’याचिकाकर्ता ने अदालत से अंतरिम रोक लगाने की मांग भी की है।
पहले पार्ट का भी जिक्र
याचिका में फिल्म के पहले भागद केरला स्टोरी का हवाला देते हुए कहा गया कि वह भी ‘गलत दावों’ को लेकर गंभीर विवादों में घिरा था।’नई फिल्म भी उसी तरह पूरे समाज को कलंकित करने का खतरा पैदा कर सकती है।’
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
ट्रेलर पर भी उठे सवाल
याचिका में ट्रेलर के अंत में दिए गए संदेशों पर आपत्ति जताई गई है।’ट्रेलर के अंतिम हिस्से में प्रतिशोधात्मक कार्रवाई का संकेत मिलता है, जिससे कानून-व्यवस्था पर वास्तविक खतरे की आशंका पैदा होती है।’
27 फरवरी को रिलीज प्रस्तावित
फिल्म 27 फरवरी को रिलीज के लिए निर्धारित है। फिलहाल, अदालत ने मामले की सुनवाई मंगलवार के लिए सूचीबद्ध कर दी है, जिससे फिल्म की रिलीज पर अनिश्चितता बढ़ गई है।

