Ram Mandir Ayodhya: राजा राम अपने परिवार के साथ विराजेंगे, आज खास मुहूर्त पर होगी प्राण प्रतिष्ठा…ऐसे दिखेगा अयोध्या के राजा का दरबार
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज गर्भगृह के चारों कोनों में बने राम दरबार और अन्य मंदिरों में सात मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। अयोध्या और काशी के 101 वैदिक आचार्य इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संपन्न कराएंगे।
Ram Mandir Ayodhya: आज गंगा दशहरा के अवसर पर भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गरिमा के स्वर्णिम अध्याय में एक और पन्ना जुड़ने जा रहा है। आज एक बार फिर अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। रामलला से लेकर राम दरबार तक भक्ति का संचार होने जा रहा है। आज मंदिर में राम दरबार की औपचारिक प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मंदिर की पहली मंजिल पर राजा राम का दरबार बना है।
आज गर्भगृह के चारों कोनों में बने राम दरबार और अन्य मंदिरों में सात मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। अयोध्या और काशी से आए 101 वैदिक आचार्य इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संपन्न कराएंगे। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर वैदिक ऊर्जा से गूंज उठेगा। इसके बाद श्रीराम स्वयं राम दरबार में विराजमान होंगे। फिर श्रद्धालु रामलला के साथ ही राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे।
अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी प्राण प्रतिष्ठा
यह प्राण प्रतिष्ठा आज अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ और पवित्र समय माना जाता है। राम दरबार और सात अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा आज सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक की जाएगी। आज सिद्ध योग भी बन रहा है। पूजा, भोग और आरती के बाद अनुष्ठान समाप्त होगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीता, राम, चारों भाई और बजरंगबली को आभूषण पहनाए जाएंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सीएम योगी पहुंचेंगे प्राण प्रतिष्ठा में
प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पांच सौ से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। सीएम योगी मुख्य अतिथि होंगे। प्राण प्रतिष्ठा में संघ, विहिप और भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। सीएम आज सुबह 10:30 बजे श्री राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे हनुमानगढ़ी जाएंगे। सीएम सुबह 10:40 बजे से 10:55 बजे तक हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
यह रहेगा कार्यक्रम
इसके बाद 11 बजे से 11.10 बजे तक वह श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन-पूजन करेंगे। सुबह 11:10 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सीएम श्री राम जन्मभूमि परिसर में नवनिर्मित 6 मंदिरों में राम दरबार और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर दोपहर 2 बजे से 2.15 बजे तक सीएम पुष्प वाटिका, चौधरी चरण सिंह पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2.15 बजे से 2.45 बजे तक नगर निगम अयोध्या के वर्तमान बोर्ड के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.50 से 2.55 बजे तक सीएम 13वें सरयू जयंती महोत्सव के उद्घाटन में शामिल होंगे। दोपहर 2.55 से 3 बजे तक सीएम सरयू जी के अभिषेक और आरती में मौजूद रहेंगे। इसके बाद 3.05 से 3.45 बजे तक सीएम महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की 87वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3.45 बजे वह अयोध्या से प्रस्थान करेंगे।
सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम
अयोध्या जिला प्रशासन, राम मंदिर ट्रस्ट और अन्य एजेंसियों की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। आयोजन स्थल और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को सभी देवताओं की मूर्तियों का भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया। उन्हें परिसर का भ्रमण कराया गया। राम दरबार समेत सभी देवताओं की मूर्तियों का अभिषेक किया गया।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV