Uttarakhand Landslide News Update: बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से खतरे में पड़ी जान, देखें वीडियो
Uttarakhand Landslide Video: उत्तराखंड में मानसून की बारिश आसमान से भारी आफत लेकर आ रही है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा के पास पहाड़ी से भूस्खलन के बाद मार्ग बंद हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई।
मालूम हो कि मंगलवार को भी बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के पास भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन के बाद दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालु और दर्शन के बाद लौट रहे तीर्थयात्री बुरी तरह फंस गए थे।
हालांकि राहत की बात यह रही कि भूस्खलन के कारण किसी यात्री की जान नहीं गई। बुधवार दोपहर 12:39 बजे बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में अचानक ऊंची पहाड़ी ढह गई। पहाड़ी का एक हिस्सा ढहने से बड़े-बड़े बोल्डर, पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा।
पहाड़ी दरकने से हाईवे भी क्षतिग्रस्त हो गया। पहाड़ी दरकने से उड़ी धूल से यात्री भी सहमे रहे। राहत की बात यह रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन या यात्री नहीं आया।
पिछले दो दिनों से जयशीमठ में मौसम साफ होने के बावजूद भूस्खलन का सिलसिला जारी रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि पातालगंगा और जोशीमठ के पास हाईवे पर गिरे बोल्डर और पत्थरों को हटाने के लिए राहत कार्य चलाया जा रहा है।
पातालगंगा में भी हाईवे छह घंटे बंद रहा;
पहाड़ों में हाल ही में हुई बारिश के बाद भूस्खलन का सिलसिला जारी है। एक ओर जोगीधारा के पास चट्टान खिसकने से बदरीनाथ हाईवे पिछले 40 घंटे से अधिक समय से बंद है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पातालगंगा के पास भारी मलबा आने से बंद हो गया है। पातालगंगा के पास जिस स्थान पर चट्टान खिसकी है, वहां ऑल वेदर रोड परियोजना की ओर से खुली सुरंग भी बनाई गई है।

