LPG Supply India Update: एलपीजी सप्लाई पर राहत, लेकिन चेतावनी बरकरार, सरकार बोली-घबराने की जरूरत नहीं, अफवाहों से रहें दूर
LPG Supply India Update: सुजाता शर्मा जो कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) है, ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी अब सामान्य स्थिति में लौट आई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में लोगों द्वारा घबराहट में की जा रही बुकिंग में कमी आई है, जिससे सप्लाई चेन पर दबाव भी कम हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि LPG सप्लाई अभी पूरी तरह से चिंता मुक्त नहीं है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
Read More: डिजिटल हुआ चुनाव प्रचार, अब पार्टियों को ऑनलाइन मिलेगा दूरदर्शन-आकाशवाणी का मुफ्त समय
PNG कनेक्शन में तेजी, 3.5 लाख नए कनेक्शन
सरकार ने गैस सप्लाई के वैकल्पिक स्रोतों को भी तेजी से बढ़ाया है। सुजाता शर्मा के अनुसार पिछले तीन हफ्तों में 3.5 लाख नए घरेलू और कमर्शियल PNG कनेक्शन दिए गए। कई बंद कनेक्शन फिर से चालू किए गए। यह कदम शहरी क्षेत्रों में LPG पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कमर्शियल LPG का आधा नियंत्रण राज्यों को
सरकार ने कमर्शियल LPG के वितरण में बड़ा बदलाव किया है। अब लगभग 50% कमर्शियल LPG का आवंटन राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकार में होगा। इस आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी-
- रेस्टोरेंट और ढाबे
- होटल और औद्योगिक कैंटीन
- डेयरी और फूड प्रोसेसिंग यूनिट
- सामुदायिक रसोई और प्रवासी मजदूर
अब तक करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इस व्यवस्था के तहत लगभग 15,800 टन LPG उठाई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
10 किलो सिलेंडर की अफवाह पर सरकार का इनकार
हाल ही में यह खबरें सामने आई थीं कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर को घटाकर 10 किलो किया जा सकता है। इस पर सुजाता शर्मा ने साफ कहा कि यह पूरी तरह से अफवाह है और सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की अटकलों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
वैश्विक संकट का असर – सरकार अलर्ट मोड में
इस बीच नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर लंबे समय तक रह सकता है। उन्होंने कहा कि यह संकट अप्रत्याशित है। इसका असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है। देश को इसके लिए तैयार रहना होगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जैसे कोरोना संकट का सामना किया गया था, वैसे ही इस चुनौती से भी मिलकर निपटना होगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
संतुलन की रणनीति – सप्लाई और सतर्कता दोनों जरूरी
सरकार एक तरफ जहां सप्लाई को सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर वैश्विक हालात को देखते हुए सतर्कता भी बरत रही है। LPG, PNG और कमर्शियल गैस के बीच संतुलन बनाकर सरकार ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की रणनीति पर काम कर रही है।
यूजर्स के लिए क्या संदेश?
इस पूरे घटनाक्रम के बीच आम लोगों के लिए सबसे अहम संदेश है-
- घबराकर बुकिंग न करें
- अफवाहों से बचें
- गैस का संतुलित उपयोग करें
सरकार का दावा है कि मौजूदा हालात में सप्लाई बनाए रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं।

