Phoenix United Mall Lucknow Fire: फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, लखनऊ में रात के समय आग लगने की घटना में सब्जी बाजार की दुकानें जल गईं।
Phoenix United Mall Lucknow Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना इलाके में मौजूद फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के पास गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ में लगी आग (Phoenix United Mall Lucknow Fire) तेजी से फैली और करीब 50 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी और देखते ही देखते पूरे मार्केट में फैल गई।
3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आग कितनी भयानक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के लिए करीब 10 फायर इंजन लगाए गए थे। फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ में लगी आग (Phoenix United Mall Lucknow Fire) पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को करीब 3 घंटे लगे। फायर डिपार्टमेंट के साथ लोकल पुलिस मौके पर मौजूद थी और किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए पूरे इलाके को खाली करा लिया गया।
Read : 20 हजार की नौकरी करने वाला गार्ड निकला अस्पताल का मालिक, जांच में बड़े खुलासे
धमाकों से दहला इलाका
चश्मदीदों के मुताबिक, आग लगने के बाद 10 से 12 जोरदार धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। माना जा रहा है कि ये धमाके गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुए थे। फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ में लगी आग (Phoenix United Mall Lucknow Fire) की लपटें इतनी तेज थीं कि लगभग 3 किलोमीटर दूर से हुआ और आग साफ दिखाई दे रही थी।
50 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
इस भयानक हादसे में सब्जी मंडी की लगभग 50 दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। यह मार्केट लगभग 50,000 स्क्वायर फीट में फैला है, जहां रोजाना लगभग 200 दुकानें चलती हैं। फल, सब्जी, अनाज और किराना की दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ में लगी आग (Phoenix United Mall Lucknow Fire) से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मार्केट में अफरा-तफरी
आग की खबर फैलते ही पूरे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे और आस-पास के इलाके को तुरंत खाली कराया गया। घटना के समय मार्केट में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह है कि फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ में लगी आग (Phoenix United Mall Lucknow Fire) में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
DCP साउथ अमित कुमार आनंद के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। मार्केट में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, कार्डबोर्ड और दूसरी आग पकड़ने वाली चीजें थीं, जिससे आग तेजी से फैली। इसी वजह से फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ में आग (Phoenix United Mall Lucknow Fire) इतनी तेजी से फैली।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पूरे इलाके में फैला धुआं
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुआं आस-पास के कई इलाकों में फैल गया। हालात को देखते हुए कृष्णानगर, आलमबाग और PGI फायर स्टेशन से और फायर इंजन बुलाए गए। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सेफ्टी इंस्ट्रक्शन फॉलो करने की अपील की है।
जांच जारी, नुकसान का असेसमेंट बाकी
एडमिनिस्ट्रेशन अभी नुकसान का असेसमेंट कर रहा है और आग लगने की सही वजह का पता लगा रहा है। फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ में लगी इस आग (Phoenix United Mall Lucknow Fire) ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मार्केट में सिक्योरिटी के कितने पुख्ता इंतजाम हैं और ऐसे हादसों से बचने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

