Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में, भारत लाने की तैयारी तेज, बिर्च नाइटक्लब हादसे में बड़ी कार्रवाई

Goa Nightclub Fire: गोवा के चर्चित बिर्च नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों भाइयों की तलाश भारतीय एजेंसियां लंबे समय से कर रही थीं, क्योंकि 6 दिसंबर की रात क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी और घटना के तुरंत बाद दोनों देश छोड़कर भाग गए थे। इस हादसे ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी और सरकार पर कार्रवाई के लिए भारी दबाव था।
घटना के बाद फरार हुए मालिक
जांच में सामने आया कि आग लगते ही क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा घबराकर भाग निकले और उसी रात थाईलैंड जाने के लिए टिकट बुक करने लगे। आग बुझाने और राहत कार्य चल रहे थे, तभी दोनों भाई भारत से निकलने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार वे सुबह करीब 5 बजे भारत छोड़कर थाईलैंड पहुंच गए। इस लापरवाही और भागने की कोशिश ने सवालों को और गहरा कर दिया।
ये भी पढ़े : BJP विधायक बोले—आवारा कुत्तों को डॉग लवर्स के घर पर छोड़ा जाए
सरकार का एक्शन – पासपोर्ट सस्पेंड, लुकआउट नोटिस जारी
भारतीय सरकार ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए लूथरा भाइयों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। इसके अलावा, जांच आगे बढ़ाने के लिए उनके पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिए गए। थाई पुलिस ने आज सुबह उनकी लोकेशन भारतीय एजेंसियों से साझा की, जिसके तुरंत बाद भारत सरकार ने औपचारिक कार्रवाई शुरू की। पासपोर्ट सस्पेंड होने के कुछ ही देर बाद थाई पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उन्हें एयरपोर्ट ले जाया गया। अब उन्हें भारत वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और माना जा रहा है कि बहुत जल्द दोनों को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
गोवा में लगातार कड़ी कार्रवाई जारी
हादसे के बाद से गोवा सरकार और पुलिस दोनों ही लगातार सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और जिले में सुरक्षा नियमों की समीक्षा की। इसके बाद प्रशासन ने नाइटक्लब, होटल और पर्यटन स्थलों पर आतिशबाजी पर तत्काल रोक लगा दी। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई तेज की गई है।
इससे पहले प्रशासन ने लूथरा ब्रदर्स के एक अन्य क्लब पर भी बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया था। पुलिस अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें क्लब का पार्टनर अजय गुप्ता, जो दिल्ली का निवासी है, भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि, जांच कई और महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
मामले ने उठाए बड़े सवाल
बिर्च नाइटक्लब हादसा केवल लापरवाही का मामला नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। यह घटना देशभर के नाइटलाइफ हब में सुरक्षा प्रोटोकॉल की कमी को उजागर करती है। सरकार अब ऐसे प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, सुरक्षा उपकरण, और आपातकालीन व्यवस्थाओं की सख्त जांच कर रही है।

