Mahavatar: 'महावतार' में दीपिका पादुकोण का कटा पत्ता ? विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी ये 800 करोड़ी एक्ट्रेस
Mahavatar Update: बॉलीवुड सुपरस्टार विक्की कौशल इन दिनों अपनी सफलताओं के रथ पर सवार हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर न केवल इतिहास रचा, बल्कि विक्की को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद सितारों की कतार में खड़ा कर दिया। फिलहाल विक्की, संजय लीला भंसाली की महात्वाकांक्षी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जहां वे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। इसी बीच उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘महावतार’ को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच हलचल तेज कर दी है।
दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक अमर कौशिक की अपकमिंग फिल्म ‘महावतार’ में फीमेल लीड को लेकर लंबे समय से दीपिका पादुकोण का नाम चर्चा में था। लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस फिल्म में दीपिका की जगह एक ऐसी एक्ट्रेस की एंट्री होने जा रही है, जो पहले ही ‘स्त्री 2’ के जरिए 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस की ‘क्वीन’ बन चुकी हैं। खबर है कि मेकर्स ने इस रोल के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया है और उनके साथ बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो विक्की कौशल और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर तहलका मचाती नजर आएगी।
भगवान परशुराम के अवतार में दिखेंगे विक्की कौशल
फिल्म ‘महावतार’ मैडॉक फिल्म्स के ‘हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स’ के बाद उनके नए ‘माइथोलॉजिकल यूनिवर्स’ की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल भगवान परशुराम का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसके विजुअल्स और विक्की के लुक को लेकर काफी चर्चा रही है। मेकर्स को एक ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी जिसकी स्क्रीन प्रेजेंस दमदार हो और जो स्टार वैल्यू के मामले में विक्की को बराबरी की टक्कर दे सके।
read also: RAAKA Movie: पुष्पाराज से भी खूंखार है ‘राका’, अल्लू अर्जुन-एटली की ‘RAAKA’ का फर्स्ट लुक आउट
श्रद्धा कपूर क्यों बनीं पहली पसंद?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमर कौशिक और दिनेश विजान का मानना है कि श्रद्धा कपूर इस रोल के लिए पूरी तरह फिट बैठती हैं। ‘स्त्री 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद श्रद्धा की लोकप्रियता सातवें आसमान पर है। मेकर्स चाहते हैं कि श्रद्धा और विक्की की फ्रेश जोड़ी दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित हो। एक न्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टीम ऐसी एक्ट्रेस को लेना चाहती है, जो स्टार वैल्यू और दमदार मौजूदगी लेकर आ पाए।’ श्रद्धा की सादगी और उनकी एक्टिंग क्षमता उन्हें इस पौराणिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म के लिए परफेक्ट चॉइस बनाती है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जून के बाद शुरू होगी शूटिंग
विक्की कौशल फिलहाल ‘लव एंड वॉर’ के शेड्यूल में फंसे हुए हैं, जिसके कारण ‘महावतार’ की शूटिंग में देरी हो रही थी। लेकिन अब खबर है कि अमर कौशिक जून 2026 के बाद इस मेगा प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। तब तक श्रद्धा कपूर भी अपने अन्य प्रोजेक्ट्स से फ्री हो जाएंगी। दीपिका पादुकोण को लेकर पहले खबरें तेज थीं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने अपनी कास्टिंग में बड़ा बदलाव करने का मन बना लिया है।
Bollywood Copyright Case: ‘धुरंधर 2’ घिरी विवादों में, ‘रंग दे लाल’ गाने पर मेकर्स के खिलाफ केस
विक्की-श्रद्धा की जोड़ी पर टिकी निगाहें
विक्की कौशल ने ‘उधम सिंह’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों से साबित किया है कि वे गंभीर किरदारों के मास्टर हैं, वहीं श्रद्धा कपूर ने ‘स्त्री’ फ्रैंचाइजी से साबित किया है कि वे बॉक्स ऑफिस की गारंटी हैं। इन दो पावरहाउस परफॉर्मर्स का एक साथ आना फिल्म ‘महावतार’ को 2027 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बना देता है। फैंस अब आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि इस नई जोड़ी पर मुहर लग सके।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

