Sliderउत्तराखंडट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Kedarnath Accident Today: गौरीकुंड में बड़ा हादसा, 3 की मौत और 2 घायल

Major accident in Gaurkund, 3 dead and 2 injured

Kedarnath Accident Today: केदारनाथ में रविवार 21 जुलाई की सुबह 7:30 बजे के करीब गौरीकुंड में बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है और दो घायल हो गए हैं। यह हादसा चिरबासा के पास हुआ। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। इसके बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चिरबासा के पास भूस्खलन की सूचना है। इस हादसे में मलबे में दबकर कुछ यात्रियों के मरने की खबर है। हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं

घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। पैदल मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग केवल पैदल चलने वालों के लिए है। इस मार्ग पर चार पहिया वाहन नहीं चलते हैं।

मौके पर पहुंचा बचाव दल

बचाव दल सड़क से मलबा हटाने में जुटा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। मलबे में 8-10 लोग दब गए। इनमें से 3 की मौत हो गई। इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर दुखद है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, मैं इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं।’

एक अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उनकी पहचान की जा रही है। उनके परिजनों को भी सूचना भेजी जाएगी। जल्द से जल्द घटनास्थल से मलबा हटाया जाएगा। फिलहाल पैदल चलने वालों को उस रास्ते से जाने से मना किया गया है।

हाल के दिनों में बारिश के कारण उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। दो दिन पहले मसूरी-देहरादून हाईवे पर भूस्खलन हुआ था, जिसके कारण कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित रही थी।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button