Sliderचुनावट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहरहरियाणा

Haryana Assembly Elections 2024: विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने की अटकलों पर दी मनोहर लाल खट्टर ने तीखी प्रतिक्रिया

Manohar Lal Khattar gave a sharp reaction to the speculation of Vinesh Phogat contesting the elections

Haryana Assembly Election 2024: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिग्गज पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के हरियाणा विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने की अटकलों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे राजनीतिक चक्रव्यूह में फंस गए हैं।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा, “उस समय (पहलवानों के आंदोलन पर) कोई भी यह नहीं कह सकता था कि वे राजनीति से प्रेरित थे, लेकिन अब हम कह सकते हैं कि वे राजनीति से प्रेरित थे। वे टिकट मांग रहे हैं और पार्टियां उन्हें टिकट भी देने जा रही हैं। यह स्पष्ट है कि वह आंदोलन राजनीति से प्रेरित था।”

दरअसल, आज यानी बुधवार 6 सितंबर को फोगाट और पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। कांग्रेस दोनों खिलाड़ियों को टिकट दे सकती है। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक फोगाट को जुलाना और पूनिया को बादली सीट से उम्मीदवार बनाने पर चर्चा चल रही है।

विनेश फोगट ने रचा इतिहास

जहां एक तरफ बजरंग पुनिया टोक्यो ओलंपिक खेलों में ब्रोंज मेडल विजेता हैं, तो वही विनेश फोगट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं। हालाँकि, 50 किग्रा कैटेगरी में उनका वजन लगभग 100 ग्राम ज्यादा पाया गया, जिसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया।

इसके बाद उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा कर दी। पेरिस से लौटने के बाद विनेश फोगाट का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हुए।

इसके बाद फोगाट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें विधानसभा टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई।

दोनों खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 2023 में यौन उत्पीड़न के आरोपों का विरोध करने में शामिल हुए थे।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button