Many important rules will change from July 1, 2025, major changes in credit card payment, PAN card and fuel rules
July 2025 Rule Changes: हर महीने की पहली तारीख देशभर के लोगों के लिए कुछ नए बदलाव लेकर आती है। इसी तरह 1 जुलाई 2025 से कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन और बजट पर पड़ेगा। इस बार के बदलाव रेलवे टिकट बुकिंग, बैंकिंग नियम, क्रेडिट कार्ड भुगतान, ऑनलाइन गेमिंग, फ्यूल भराव, पैन कार्ड आवेदन और जीएसटी रिटर्न दाखिल करने से जुड़े हैं।
रेलवे टिकट बुकिंग में OTP अनिवार्य
तत्काल टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव किया गया है। 1 जुलाई से जब कोई यात्री IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए तत्काल टिकट बुक करेगा, तो एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) यात्री के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। जब तक यह OTP सिस्टम में दर्ज नहीं किया जाएगा, टिकट कंफर्म नहीं माना जाएगा।
ट्रेन यात्रा होगी महंगी
रेलवे ने किराए की दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में किराया 1 रुपये प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। यह बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे, जिससे यात्रियों के खर्च में बढ़ोतरी होना तय है।
बैंकिंग नियमों में बदलाव
आईसीआईसीआई और एचडीएफसी जैसे बड़े निजी बैंक 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर नए शुल्क लागू कर रहे हैं। HDFC बैंक के अनुसार यदि कोई ग्राहक Dream11, MPL जैसे गेमिंग ऐप्स पर 10,000 रुपये से अधिक खर्च करता है तो उसे 1% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसी तरह यदि ग्राहक Paytm, Mobikwik, Ola Money जैसे वॉलेट्स में 10,000 रुपये से अधिक की राशि लोड करता है, तो भी 1% शुल्क लगेगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
यूटिलिटी बिल और फ्यूल पर भी चार्ज
एचडीएफसी बैंक अब यूटिलिटी बिल (जैसे बिजली, पानी, गैस आदि) के लिए 50,000 रुपये से अधिक के मासिक भुगतान पर 1% अतिरिक्त शुल्क वसूलेगा। साथ ही, फ्यूल पर 15,000 रुपये से ऊपर के लेनदेन पर भी यही शुल्क लिया जाएगा।
RBI के नए निर्देश
भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान को भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के माध्यम से अनिवार्य कर दिया है। इसका असर PhonePe, Cred, BillDesk जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म्स पर भी पड़ेगा। हालांकि, फिलहाल केवल आठ बैंकों ने BBPS प्लेटफॉर्म को एक्टिव किया है।
एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा
ICICI बैंक अपने ग्राहकों से अन्य बैंकों के एटीएम से अधिक बार लेनदेन करने पर शुल्क लेगा। यदि ग्राहक किसी अन्य बैंक के एटीएम से तीन बार से अधिक नकद लेन-देन करता है तो 23 रुपये, और गैर-नकद लेन-देन पर 8.5 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क लगेगा।
पैन कार्ड के लिए अब आधार जरूरी
यदि कोई व्यक्ति पैन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहता है, तो अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से पैन के लिए आवेदन करते समय आधार देना जरूरी होगा।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पुराने वाहनों पर लगेगा फ्यूल प्रतिबंध
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को देखते हुए एक नया नियम लागू किया गया है। अब 1 जुलाई से दिल्ली के पेट्रोल पंप 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहनों को फ्यूल नहीं देंगे। यह आदेश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा जारी किया गया है।
जीएसटी रिटर्न प्रणाली में बदलाव
व्यवसायियों के लिए जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के नियम भी बदले जा रहे हैं। जुलाई 2025 से लागू होने वाले इन बदलावों के तहत, करदाताओं को सटीक और समय पर विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। देरी या गलत विवरण पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
1 जुलाई 2025 से लागू होने जा रहे ये सभी बदलाव जनता की दिनचर्या और वित्तीय योजनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। यदि आप रेलवे यात्रा करते हैं, ऑनलाइन भुगतान करते हैं या पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो इन नए नियमों की जानकारी रखना आपके लिए जरूरी है। ये नियम जहां प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ाएंगे, वहीं उपभोक्ताओं को भी पहले से अधिक सतर्क रहना होगा।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TVलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा Aopp डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

