उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़राज्य-शहर

Mathura News: वृंदावन पहुंचे एमपी CM शिवराज सिंह, पत्नी संग की पूजा-अर्चना

Mathura News: वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी थी। उन्होंने पत्नी संग बांके बिहारी के चरणों में मत्था टेका।

पूजा अर्चना कर मनौती मांगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर से पवन हंस हेलिपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मंदिर पहुंच कर शिवराज सिंह चौहान ने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राधे कृष्ण सब पर कृपा करें।

Read: Latest  Politics News and Updates at News Watch India

बीती रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के सदस्यों के साथ गोवर्धन की परिक्रमा की और दानघाटी मंदिर में दुग्ध अभिषेक कर पूजा अर्चना की थी… शिवराज सिंह चौहान धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार की रात्रि को ही आ गए थे।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button