राजनीति

Modi Govt on Waqf Bill: नीतीश-नायडू मोदी सरकार को देंगे ‘धोखा’,AIMPLB के बयान से मच गई सनसनी

Modi Govt on Waqf Bill: भारतीय जनता पार्टी का एक दौरा था, जब सदन में सिर्फ बीजेपी सांसदों की फौज हुआ करती थी। विपक्ष कमजोर था, सरकार को जब मन में आता था वही विधेयक औऱ कानून पास हो जाता था। लेकिन फिर 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की चुनावों में किरकिरी हो गई। भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का दावा धरा की धरा रह गया और बीजेपी को सहयोगी दलों का साथ लेना पड़ा। नीतीश कुमार और नायडू के दम पर सरकार भले ही बन गई हो…लेकिन ये दोनों ही नेता कब भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दें, ये कोई नहीं जानता है।

लोकसभा में कई विधेयकों पर चर्चा होती है, बहस होती है….विपक्ष सवाल उठाता है, सरकार जवाब देती है…सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच में जोरदार तनातनी भी देखने को मिलती है। कई विधेयक पास नहीं हो पाते हैं। क्योंकि नीतीश और नायडू ही भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ देते हैं। इसी कड़ी में  वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर हिंदुस्तान में सियासी पारा हाई है। अब ऐसे में अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आंध्र के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर….क्योंकि इनकी पार्टियों के दम पर ही मोदी सरकार टिकी हुई है। अब सवाल ये खड़ा होता है कि क्या वक्फ बोर्ड बिल पर भारतीय जनता पार्टी को दोनों दलों का साथ मिल पाएगा।

अब सवाल ये कि नीतीश और नायडू पर सवाल क्यों खड़ा हो रहा है, दरअसल  ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड यानी की AIMPLB के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी की ओर से एक बड़ा दावा किया गया है, जिससे की बीजेपी की टेंशन कहीं ना कहीं बढ़ती जा रही है। AIMPLB के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने दावा करते हुए कहा कि मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की है, जिसमें दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने ये भरोसा दिलाया है कि सदन में वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करेंगे। जो कि बीजेपी के लिए एक BAD NEWS जैसा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button