खेलन्यूज़

Money in the Bank 2023:  जानिए कौन कौन से पूर्व WWE के  स्टार्स रिंग में करेंगेे वापसी

Money in the Bank 2023: WWE फैंस की नजरे अगले प्रीमियम लाइव इवेंट (premium live events) Money in the Bank 2023  पर टिकी हुई है। ये शो इस बार लंदन में आयोजित होगा।  कई बड़े स्टार्स रिंग में शो में  वापसी करते नज़र आएंगे और फैंस को एक बार फिर से दमदार एक्शन दिखाते नजर आएंगे ।

 1- पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन कार्लिटो

 हाल ही में Backlash 2023 में पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन कार्लिटो नज़र आए थे। उनकी वापसी पर  फैंस ने बहुत ही ज्यादा अच्छा रिस्पोंस दिया था। ऐसे में अब जानकारी मिल रही है  पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन कार्लिटो (Intercontinental Champion Carlito) को wwe  गल एक बार फिर साइन कर लिया है। बता दें कार्लिटो इससे पहले भी Money in the Bank लैडर मुकाबले का हिस्सा बन चुके हैं और उस मुकाबले को पंक ने जीता था। WWE एक बार से फिर से उनकी वापसी को ग्रैंड बनाने का प्रयास कर सकता है। माना जा रहा है उनकी वापसी से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे। कार्लिटो की मैच में वापसी के बाद WWE उन्हें मिड कार्ड डिवीजन में इस्तेमाल कर सकता है। कार्लिटो जरूर ही WWE में अपना एक अंतिम रन डिजर्व करते हैं।

2- एरिक रोवन

द वायट फैमिली के साथ एरिक रोवन का एक यादगार मुकाबला रहा था। इस दौरान वो टैग टीम चैंपियंस भी बने थे। हालांकि, समूह के टूट जाने के बाद वो कुछ वक्त के लिए (Daniel Bryan) डेनियल ब्रायन के साथ भी नजर आए थे। और वो  रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन (storyline) का हिस्सा बने थे।

 WWE में एक बार से फिर से वायट फैमिली एक साथ नजर आऐगी और ब्रे वायट (Bray Wyatt) भी इसी ग्रुप के साथ वापसी कर सकते हैं। ऐसे में अब एरिक रोवन भी WWE में वापसी कर सकते हैं। कंपनी ने उन्हें 2020 में बजट कट्स (budget cuts) के कारण से ही रिलीज कर दिया गया था।

3- मैंडी रोज़ में WWE में वापसी कर सकती हैं

मैंडी रोज़ (mandy rose) साल 2019 में विमेंस MITB लैडर मैच में हिस्सा  थीं। हालांकि, वो इस मुकाबले को नही जीत  पाई थीं और बेली ने अपने करियर में पहली बार Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता था। WWE ने मैंडी रोज़ ( mandy rose) को 2022 में रिलीज कर दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक  मैंडी रोज़ (mandy rose) इस बार शो में वापसी कर सकती है। WWE से रिलीज होने के बाद भी उनकी पॉपुलेरेटी  कम नहीं हुई है। ऐसे में उनके आने से शो और WWE दोनों को ही बड़ा फायदा मिलने वाला है। फैंस भी काफी वक्त से उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Money in the Bank 2023 फैंस को  सरप्राइज देगा ।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button