Weatherन्यूज़पंजाबबड़ी खबरराज्य-शहर

Monsoon Update: पंजाब में प्री-मानसून की दस्तक, तेज हवाओं और बारिश से बदला मौसम

पंजाब के कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसे पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के मौसम विभाग ने प्री-मानसून बारिश बताया है।

Monsoon Update: पंजाब के कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसे पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के मौसम विभाग ने प्री-मानसून बारिश बताया है।

पढ़े : Ludhiana West By-Election: ममता आशु और संजीव अरोड़ा के बीच तीखी बहस, लगाए गंभीर आरोप

तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहावना

पिछले कुछ दिनों की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कुलविंदर कौर गिल ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 21 और 22 जून को भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Hindi News, Breaking

25 जून तक पंजाब में सक्रिय हो जाएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार 25 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे उत्तर-पश्चिमी भारत के हिस्सों में भी मानसून की एंट्री तय मानी जा रही है। मानसून के सक्रिय होते ही बारिश की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है और जून का महीना इस बार रिकॉर्ड बारिश दर्ज कर सकता है।

मानसून की गति और वर्तमान स्थिति

भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस वर्ष मानसून 24 मई को केरल पहुंच गया था, लेकिन 28-29 मई से 10-11 जून तक इसकी गति धीमी पड़ गई थी। हालांकि अब यह दोबारा सक्रिय हो गया है और उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पंजाब सहित अन्य उत्तर भारतीय राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है, जिससे स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

पंजाब में मानसून की आहट से मौसम सुहावना हो गया है। आने वाले दिनों में लगातार बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन साथ ही सतर्कता भी जरूरी है।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest sport Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

News Watch India Digital Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button