ट्रेंडिंगन्यूज़लाइफस्टाइल

Christmas 2022: इस केक के बगैर अधूरा होता है क्रिसमस का त्यौहार, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी और रेसिपी!

क्रिसमस (Christmas 2022) पर सजावट, सेंटा और गिफ्ट्स के अलावा कुछ डिसेज़ भी बेहद ख़ास होती हैं। इन डिसेज़ में प्लम केक बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है जिसे हर कोई क्रिसमस के लिए ज़रुर बनाता है। मगर ये केक ही क्यों इतना ख़ास है और इसके पीछे की क्या कहानी है ये बहुत कम लोगों को पता होगा।

नई दिल्ली: क्रिसमस (Christmas 2022) के त्यौहार में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन इसकी तैयारियां एक महीने पहले से शुरु हो जाती है। वैसे तो ये ईसाई समुदाय के लोगों का मुख्य त्यौहार होता है लेकिन इस हर समुदाय के लोग धूमधाम से मनाते हैं और पूरा एन्जॉय भी करते हैं। क्रिसमस (Christmas 2022) पर सजावट, सेंटा और गिफ्ट्स के अलावा कुछ डिसेज़ भी बेहद ख़ास होती हैं। इन डिसेज़ में प्लम केक बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है जिसे हर कोई क्रिसमस के लिए ज़रुर बनाता है। मगर ये केक ही क्यों इतना ख़ास है और इसके पीछे की क्या कहानी है ये बहुत कम लोगों को पता होगा। इस लेख के द्वारा आप जानेगें प्लम केक का क्रिसमस में महत्व और इसकी ख़ास रेसिपी।

क्यों है क्रिसमस में प्लम केक इतना ख़ास?

16वीं सदी से इग्लैंड व बाहरी देशों में शुरु हुआ प्लम केक का फैशन आज हर देश में प्रख्यात है। प्लम को हिंदी में आलूबुखारा कहा जाता है लेकिन इसमें आलूबुखारा नही मिला होता है। बता दें 16वीं सदी से पहले क्रिसमस (Christmas 2022) में केक काटने की प्रथा का प्रचलन नही था। उस समय सिर्फ पुडिंग्स बनाया जाता था जिसमें फल, सब्ज़ियों और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता था। उसके बाद 16वीं सदी के बाद से इन चीज़ों के अलावा दूध, मक्खन और उबले फलों का इस्तेमाल किया जाने लगा और इसे तंदूर में बनाया जाने लगा और फिर प्लम केक को बनाने की प्रथा शुरु हुई जो आजतक बनाई जाती है और लोगों के लिए ख़ास होती है।

यह भी पढ़ें: Christmas 2022: क्रिसमस ट्री को इन आसान टिप्स से बनाएं सुंदर, कम बजट के साथ मिलेगा आकर्षक लुक

प्लम केक बनाने की सामाग्री

  • 3 अंडे
  • 1 कटोरी मैदा
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/2 कप मक्खन
  • 1 चुटकी बेकिंग पाउडर
  • 1 स्पून लेमन जेस्ट
  • 1 स्लाइस प्लम (सजाने के लिए)

केक बनाने की विधी

एक बर्तन में चीनी और मक्खन को मिकस रें और दूसरे बर्तन में अंडे और लेमन जेस्ट के फेंट लें। इसी समय ओवन को भी 325 डिग्री पर प्रीहीट होने को रख दें। इसके बाद मक्खन और चीनी के साथ मैदा और बेकिंग पाउडर भी मिक्स कर लें। अब जिसमे केक बनाना है उसमे बटर लगा दें और फिर उसमें सारे बैटर डाल दें। इसके बाद इसे प्लम स्लाइसेस के साथ सजा लें और कुक कर लें। फिर ठंडा होने के बाद इसपर नट्स डालकर फैमिली के साथ एन्जॉय करें।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button