Foreign NewsSliderखेलखेल खेल मेंट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा पहुंचे फाइनल में

Neeraj Chopra reached the final

Paris Olympics 2024: भारतीय टीम के लिए पदक की सबसे बड़ी उम्मीद एथलीट नीरज चोपड़ा क्वालिफिकेशन राउंड में पहुंच गए हैं। पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन में टोक्यो के गोल्ड मेडलिस्ट ने पहले थ्रो में ही 89.34 मीटर जैवलिन थ्रो कर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। उनके साथी किशोर कुमार जेना फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। दोनों खिलाड़ियों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। अब सबकी निगाहें गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पर टिकी हैं।

दूसरे ग्रुप में जैवलिन थ्रो वालों में नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर रहे। पहले थ्रो के लिए आए ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ने 89.34 मीटर की दूरी हासिल करके अपने आगमन की घोषणा की। सिर्फ एक थ्रो के साथ ही नीरज ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर जैवलिन थ्रो फाइनल में जगह बनाई।

पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय टीम के दो एथलीट जेवलिन थ्रो में अपनी दावेदारी पेश करने उतरे। पुरुषों की जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा और किशोर कुमार जेना को हिस्सा लेना था। पहले ग्रुप में भारत को असफलता का सामना करना पड़ा। किशोर कुमार क्वालिफिकेशन में 84 मीटर का मार्क हासिल करने में विफल रहे। उन्हें पहले राउंड में ही बाहर होना पड़ा।

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में किशोर जेना ने पहला थ्रो 80.73 मीटर फेंका जबकि दूसरा थ्रो फाउल रहा। इसके बाद तीसरे थ्रो और आखिरी थ्रो में वह 80.21 मीटर तक ही जैवलिन थ्रो कर पाए।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button