ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरहरियाणा

Murder of Beloved : रात में की प्रेमिका की हत्या, सुबह बारात ले जाकर कर ली दूसरी लड़की से शादी, गिरफ्तार

साहिल ने करीब 30-35 किमी दूर शव को लेकर अपने बंद पड़े ढाबे के फ्रिज में रख दिया। इसके अगले दिन यानी 10 फरवरी को साहिल ने घरवालों की द्वारा पसंद की गयी लड़की से शादी कर ली। पुलिस ने साहिल को उसकी शादी के तीसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर उसके खाओ पियो ढाबे के फ्रिज से उसकी प्रेमिका निक्की का शव बरामद कर लिया है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नजफगढ में श्रद्धा हत्याकांड जैसा घटना सामने आयी है। यहां एक युवक ने अपनी शादी से एक दिन पहले ही अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या (Murder of Beloved) दी। हत्यारे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इधर मृतका के पिता ने हत्यारे युवक को फांसी की सजा की मांग की है।


दिल्ली के नजफगढ इलाके के गांव मितराव में रहने वाले साहिल सहरावत (24) व हरियाणा के झज्जर के एक गांव के रहने वाली निक्की यादव (22) पिछले चार साल रिलेशन में थे। साहिल नोएडा के एक शैक्षणिक संस्थान से बी.फार्मा कर रहा था, जबकि निक्की उसी संस्थान से बीए ऑनर्स अंग्रेजी कर रही थी।

मृतका निक्की के पिता सुनील यादव, जिन्होने बेटे के कातिल को फांसी की सजा की मांग की है


साहिल व निक्की की जान पहचान 2018 में दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। तब निक्की का परिवार भी नजफगढ में रहता था। नजफगढ में निक्की के पिता सुनील यादव एक वर्कशाप चलाते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद में निक्की का परिवार हरियाणा के झज्जर स्थित अपने पैतृक गांव चले गये थे। इसके बाद निक्की नोएडा में किराये के फ्लैट में अकेली रहती थी।


दिल्ली के मितराव निवासी साहिल व निक्की के बीच प्रेम संबंध हो गये थे। वे दोनों आपसी सहमति से लिव इन रिलेशन में साथ रहने लगे थे। साहिल व निक्की हरिद्वार, देहरादून, मनाली आदि स्थानों पर साथ में घूमने भी जा चुके थे। साहिल व निक्की में से किसी ने भी अपने संबंधों के बारे में अपने घर वालों को नहीं बता रखा था।

यह भी पढेंः Gas Cylender Blast:सिलेंडर गैस रिसाव से धमाका, दो बच्चों सहित पांच गंभीर रूप से घायल, दो मकान क्षतिग्रस्त


दिसंबर, 2022 में साहिल सहरावत के घरवालों ने उसकी शादी के लिए हरियाणा के झज्जर के एक गांव लड़की पसंद कर ली। साहिल चाहकर भी परिजनों से निक्की से अपने संबंधों के बारे में नहीं बता सका और न ही उसने निक्की को अपनी शादी तय होने की जानकारी दी। 10 फरवरी को साहिल की शादी की तिथि तय हो गयी थी।


साहिला की दूसरी लड़की से शादी की बात का पता जब निक्की को लगा तो वह भड़क गयी। निक्की ने साहिल को अपने फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया। निक्की की साहिल से अपने घर वालों को छोड़ने व घरवालों द्वारा पसंद की गयी लड़की से शादी न करने पर जोर दिया। निक्की ने साहिल पर दबाव डाला की वे गोवा चलते हैं, वहां दोनों आत्महत्या कर लेंगे।

आरोपी साहिल की निशानदेही पर उसके ढाबे के इसी फ्रिज से निक्की का शव बरामद किया गया


लेकिन साहिल ने तो अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने, शादी स्थगित करने, और साथ में आत्महत्या करने से इंकार कर दिया। तो निक्की भड़क गयी। उसने साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। दोनों में कहा सुनी होने पर साहिल ने मोबाइल के डाटा केवल से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की घटना का अंजाम कार के अंदर कश्मीर गेट के पास दिया गया।


इसके बाद साहिल ने करीब 30-35 किमी दूर शव को लेकर अपने बंद पड़े ढाबे के फ्रिज में रख दिया। इसके अगले दिन यानी 10 फरवरी को साहिल ने घरवालों की द्वारा पसंद की गयी लड़की से शादी कर ली। पुलिस ने साहिल को उसकी शादी के तीसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर उसके खाओ पियो ढाबे के फ्रिज से उसकी प्रेमिका निक्की का शव बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि साहिल ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button