ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

राष्ट्रपति का अपमानः बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने पश्चिमी बंगाल के मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी

इससे पहले भाजपा के एक अन्य सांसद सौमित्र खान ने इस प्रकरण में राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा था। सौमित्र ने महिला आयोग से राष्ट्रपति का अपमान करने पर पश्चिमी बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरि के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की थी।

नई दिल्ली। पश्चिमी बंगाल सरकार के मंत्री व टीएमसी नेता अखिल गिरि के खिलाफ यहां नॉर्थ एवेन्यू थाने में शिकायत दर्ज कराया गयी है। यह शिकायत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान करने के मामले में बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने दर्ज करायी है।

लॉकेट चटर्जी हुगली से लोकसभा सदस्य हैं। वे पश्चिमी बंगाल की भाजपा महिला बिंग की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने नई दिल्ली के पुलिस स्टेशन नॉर्थ एवेन्यू में अखिल गिरि के खिलाफ तहरीर देकर राष्ट्रपति का अपमान करने का मामला दर्ज कराया है।

पश्चिमी बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरि ने पश्चिमी बंगाल के नंदीग्राम में एक रैली में की थी। इस रैली में गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। टीएमसी नेता द्वारा राष्ट्रपति का अपमान करने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया की थी।

भाजपा ने पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अखिल गिरि को तत्काल मंत्रिमंडल ने बर्खास्त करने की मांग की थी।साथ ही अखिल गिरि की गिरफ्तारी की मांग की थी।

यह भी पढेंःकैबिनेट मंत्री राकेश सचान बोलेः रेलवे पटरी के पास नहीं पढेंगे बच्चे, अब कक्षाएं मिलन केन्द्र में लेगेंगी

हालांकि खुद को इस मुद्दे पर घिरते देख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्री के इस बयान के पल्ला झाड़ लिया था। अखिल गिरि ने भी बाद में माफी मांग ली थी। उन्होने कहा कि था वे राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करते हैं।

इससे पहले भाजपा के एक अन्य सांसद सौमित्र खान ने इस प्रकरण में राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा था। सौमित्र ने महिला आयोग से राष्ट्रपति का अपमान करने पर पश्चिमी बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरि के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की थी। उन्होने राष्ट्रपति मुर्मू के बारे में की गयी अभद्र टिप्पणी को लोकतंत्र की छवि का नुकसान करने वाला बताया था।

इतना ही नहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पूरे देश व भारत में रहने वाले 10 करोड़ से अधिक जनजाति समुदाय का अपना करार दिया था।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button