ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, नही तो भंग हो सकता है व्रत

Hariyali Teej Rules: 19 अगस्त यानि आज शनिवार को हरियाली तीज है। आज के दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती है। साथ ही इस दिन व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को कुछ चीजों का खास ध्यान (Hariyali Teej Rules) रखना चाहिए।

आपको बता दें हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। इस दिन माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाती है। माना जाता हैं कि इस व्रत को रखने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं। साथ ही महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन महिलाओं को कुछ जरुरी बातों का ध्यान रखने (Hariyali Teej Rules) की जरूरत है। आइए जानते हैं हरियाली तीज के दिन महिलाओं को किन- किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Also Read: Latest News Religions | Festivals News | News Watch India

क्रोध करने से बचें सुहागन महिलाओं हरियाली तीज के दिन
सुहागिन महिलाओं को हरियाली तीज (Hariyali Teej Rules) के दिन क्रोध करने से बचने चाहिए। महिलाओं को आज के दिन अपने मन को शांत रखने की जरूरत है। साथ ही शांत मन से माता पार्वती की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन क्रोध करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त नही होता है।

हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सोने से बचें
सुहागिन महिलाओं को हरियाली तीज के दिन सोना नहीं चाहिए. कहा जाता हैं कि इस दिन पूजा अर्चना करने से माता पार्वती के साथ साथ भगवान भोलेनाथ की भी पूरा आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूरे सच्चे मन और विधि विधान (Hariyali Teej Rules) से इस व्रत को रखें।

दूध का सेवन भूलकर भी न करें
ऐसे माना जाता हैं कि इस दिन भगवान भोलेनाथ को दूध अर्पित किया जाता है इसलिए इस दिन जो सुहागिन महिलाएं व्रत रखती है उन्हें दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता हैं ऐसा करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त नही होता । साथ ही ख्याल रखें ( Hariyali Teej Rules) की आप शुभ मुहूर्त में ही अपना व्रत खोलें।

Also Read: Latest Hindi News | Horoscope News | News Watch India

सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज न करें जल का सेवन
सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज (Hariyali Teej Rules) के दिन सुबह स्नान आदि के बाद पूजा करें। इसके बाद निर्जला व्रत का संकल्प लें। इस दिन पूजा से पहले जल का सेवन भूलकर भी नहीं करें। यदि आप पूजा से पहले जल का सेवन करते हैं तो व्रत टूट जाता है।

महिलाओं को करना चाहिए ब्रह्मचर्य का पालन
हरियाली तीज (Hariyali Teej Rules) के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। यदि आप ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करेंगे तो व्रत भंग हो सकता है। साथ ही व्रत का उल्टा प्रभाव पड़ेगा।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button