उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़बड़ी खबर

Devkinandan Thakur Ji Maharaj: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी को सऊदी अरब से धमकी

देवकीनंदन ठाकुर महाराज इस समय महाराष्ट्र के नवी मुंबई में हैं। वहां उनका कथा का कार्यक्रम चल रहा है। यह कथा 24 दिसंबर से 31 दिसंबर कर खारघर, नवी मुंबई में होगी। इसी बीच उन्हें जान से मारने व बम से उड़ाने की धमकी सऊदी अरब के फोन नं.+966561190485 से उनके फोन नंबर पर दी गई।

नवी मुंबई/वृंदावन। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज Devkinandan Thakur Ji Maharajफिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक बार फिर से उन्हें यह धमकी सऊदी अरब से ही दी गयी है। पहले भी उन्हें दुबई से धमकी मिली थी। उन्होने यूपी सरकार से सुरक्षा से की मांग की है।

देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज (Devkinandan Thakur Ji Maharaj) ने कहा है कि किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। वे सनातन धर्म, हिन्दू संस्कृति व देश की रक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे। महाराज जी को दुबजिस नबंर से उनके फोन पर धमकी आयी है, उसे पुलिस के उच्चाधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया है। मुंबई पुलिस के साथ-साथ यूपी पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है।

यह भी पढेंः Recovery form CCA Protesters: CAA संबंधी 86 उपद्रवियों से लाखों के नुकसान की वसूली के आदेश

बता दें कि देवकीनंदन ठाकुर महाराज इस समय महाराष्ट्र के नवी मुंबई में हैं। वहां उनका कथा का कार्यक्रम चल रहा है। यह कथा 24 दिसंबर से 31 दिसंबर कर खारघर, नवी मुंबई में होगी। इसी बीच उन्हें जान से मारने व बम से उड़ाने की धमकी सऊदी अरब के फोन नं.+966561190485 से उनके फोन नंबर पर दी गई।

देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक (DGP), महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व महाराष्ट्र के पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजी है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button