न्यूज़लाइफस्टाइलसेहतनामा

Summer Fruits: आम खरीदे समय इन चीजों का रखें खास ध्यान, वरना नहीं ले पाएंगे आम का असली मजा

Summer Fruits: भीषण गर्मी,लू की वजह से हर इंसान परेशान रहता है। लेकिन फिर भी कई लोग हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं| कुछ लोग तो गर्मी के बेहद इंतजार करते हैं. इसका कारण है आम, आम एक ऐसा फल है जो हर किसी को बेहद पसंद होता है। आम का सेवन शरीर को कई फायदे मिलते है। लेकिन अगर आप बाजार से आम खरीदकर घर ले आते हैं तो आम कभी कभई खट्टे निकल आते हैं। जिसके कारण सारा मजा बेकार हो जाता है|

बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो मीठे और खट्टे में फर्क नहीं कर पाते जिस कारण से उन्हें कई बार खट्टा आम मिल जाते है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि जब भी आप आजकल बाजार में आम खरीदे तो मीठे आम का चयन आप कैसे कर सकते हैं। तो आइए इसके बारे में जानते हैं।

आम

आसानी से चुनें अपने मन पसंद आम

जब भी आप बाजार में मीठा आम खरीदने के इरादे से जाएं तो आपको आम के रंग और उसके छिलके पर ध्यान देना चाहिए। मीठे आम को पहचानने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप इसे हलकी उंगली से दबाने पर ये धंस जाएं तो समझ लें की आम मीठा है| उसके छिलके पर एक भी दाग नहीं होगा| इस बात का ख्याल रखें कि वही आम खरीदे जिस के छिलके पर कोई दाग ना हो क्योंकि ऐसे आम मीठे होते है।

ये भी पढ़ें : Summer Recipe : गर्मी का आनंद उठाने के लिए बनायें घर में मैंगों खीर, जानें बनाने का सबसे आसान तरीका

आम को अपने नाक के पास ले जाएं. अगर सूंघने से किसी कार्बाइड या केमिकल की खुशबू आए तो समझ जाएं कि इसे रसायनों की मदद से पकाया गया है और नेचुरली ग्रो नहीं किए गए है| आम को उसकी डंडी वाली जगह के पास सूंघा जा सकता है, ऐसा करने पर अगर अच्छी खुशबू आए तो समझ जाएं कि आम मीठा और खाने लायक पक गया है|

हमेशा गोलाकार दिखने वाले आम खरीदें| ये पतले और पिचके हुए आम से ज्यादा मीठे होते हैं| कुछ आमों की मिठास को खास तरीके से पहचाना जाता है जैसे अतोल्फो आम (Ataulfo Mangoes) पर अगर पूरी तरह पक जाएं तो सॉफ्ट और झुर्रीदार हो जाते हैं| फ्रांसिस आम (Francis Mangoes) अगर पक जाए तो हल्के हरे रंग का दिखने लगता है. और पूरी तरह बड़ा होने पर इसका कलर सुनहरा हो जाता है|

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button