उत्तर प्रदेशन्यूज़बड़ी खबर

संजय गांधी की पुण्यतिथि पर मेनका गांधी और वरुण गांधी के साथ श्रध्दांजलि देने पहुंची ये खास मेहमान

Sanjay Gandhi death Anniversary: सांसद वरुण गांधी अपनी मां मेनका गांधी के साथ हर साल अपने पिता की पुण्यतिथि पर श्रध्दांजलि अर्पित करने शांति वन पहुंचते रहे हैं। सांसद वरुण गांधी की बेटी अनसुइया गांधी पहली बार अपने दादा स्वर्गीय संजय गांधी को श्रध्दांजलि अर्पित करने के लिए शांति वन पहुंची। इस दौरान पिता वरुण गांधी और दादी पूर्व केंद्रिय मत्री, सांसद मेनका गांधी उनके साथ रहीं।

शुक्रवार को सुबह सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्विटर पर शांति वन में अपनी बेटी और मां के साथ दो तस्वीरें अपलोड करके लिख कि अनसुइया गांधी ने आज पहली बार अपने दादा स्वर्गीय संजय गांधी को उनकी 43 वीं पुण्यतिथि पर शांति वन में श्रध्दांजली अर्पित की। उनके साथ उनके पिता और दादी भी थीं।

23 जून 1980 को दिल्ली में विमान उड़ाने के दौरान हुए हादसे में संजय गांधी की मृत्यु हो गई थी। उनके पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि शांति वन में की गई थी। वहां पर स्वर्गीय संजय गांधी स्मारक बना है।

हर साल पुण्यतिथि पर सांसद वरुण गांधी मां मेनका गांधी के साथ श्रध्दांजलि अर्पित करने शांति वन पहुंचते रहे हैं।लेकिन शुक्रवार को पहली बार सांसद वरुण गांधी की बेटी भी शांति वन में अपने दादा को श्रध्दांजलि अर्पित करने पहुंचती हैं तो उन भावुक क्षणों को सांसद ने ट्विटर पर साझा किया।

International Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button