उत्तर प्रदेशराज्य-शहर

Up Bijnor News: एक देश एक इलेक्शन!भाजपा सरकार की मंशा को समझे:हुमायूँ बेग

One country one election! Understand the intention of BJP government: Humayun Baig

Up Bijnor News : बिजनौर के हुमायूँ बेग प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग उत्तर प्रदेश ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है,आजकल देश में एक नारा जगह पसार रहा है,एक देश,एक इलेक्शन।भाजपा सरकार की इसके पीछे की मंशा को समझना बेहद ज़रूरी है।

भाजपा इसके पीछे एक तर्क दे रही है,की इससे देश पर आर्थिक बोझ कम होगा।जबकि पर्दे के पीछे सच्चाई यह है कि भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस नहस करने का यह एक प्रयोग है। ताकि भविष्य में जनमत द्वारा सरकार चुनने का अधिकार या लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूर्णतः समाप्त किया जा सके।

विदित हो 70 के दशक में हिंदू महासभा और आरएसएस अमेरिकी राष्ट्रपति प्रणाली को बेहतर मानते थे।ठीक उसी तरह उनका दिया गया आज का यह नारा भविष्य में एक देश एक भाषा,एक देश एक जाति, एक देश एक धर्म के लिए देश की अखंडता,एकता लोकतांत्रिक व्यवस्था और धर्मनिरपेक्षता को पूर्णतः खंडित कर एक पूँजीवादी और मनुवादी सोच की ज़मीन तैयार करेगा।

इससे पहले भी समय समय पर भाजपा के राज्य सभा सदस्यों राकेश सिन्हा और केजी एल्फ़ोंस द्वारा संविधान की प्रस्तावना से पंथ निरपेक्ष और समाजवाद शब्द हटाने को लेकर एक प्राइवेट मेम्बर बिल लाया जा चुका है,जिसे सभापति द्वारा असंवैधानिक तरीक़े से स्वीकार किया गया। जबकि 42 वाँ संशोधन करके संविधान की प्रस्तावना में यह दो शब्द जोड़े गये थे।

इस बात से समझा जा सकता है की किस तरह से भाजपा संविधान और उसकी आत्मा प्रस्तावना से छेड़छाड़ करके उसे कमज़ोर करके नष्ट करने की साज़िश की जा रही है।

देश के सभी प्रगतिशील, आदिवासी, दलित, पिछड़े,और अल्पसंख्यक और कमज़ोर तबकों को यह समझना होगा कि भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे तथाकथित तर्क के झाँसे में ना फँसकर,अपने विवेक का इस्तेमाल कर संविधान की रक्षा के लिए एक देश!एक इलेक्शन का बॉयकॉट करें।

Naeem Ansari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button