ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Pakistan Former President: पाक पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुशर्रफ सेना प्रमुख होने के साथ ही पाकिस्तान कई सालों तक राष्ट्रपति रहे थे। इसलिए राष्ट्रपति पद से हटने के बाद उन्हें पाकिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके खिलाफ आयी सरकारों ने कई मुकदमें दायर किये। अपनी जान माल की रक्षा के लिए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को सपरिवार दुबई में शरण लेनी पड़ी थी।

नई दिल्ली। रविवार को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन में हो गया। वह एक लंबे समय से बीमार थे। पिछले करीब नौ माह से वे दुबई के अमेरिकन अस्पताल में भर्ती थे। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ 79 वर्ष के थे। यह जानकारी पाकिस्तान मीडिया के हवाले से दी गयी है।


परवेज मुशर्रफ वर्ष 1943 में भारत की राजधानी दिल्ली में जन्में थे। देश विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान जाकर बस गये थे। परवेज मुशर्रफ न केवल पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे, बल्कि वे पाकिस्तान देश के प्रमुख भी रहे। उन्होंने 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री को हटाकर सेना का शासन किया। उन्हें पाकिस्तान का अंतिम तानाशाह भी माना जाता है।

यह भी पढेंः Mahapahchayat: भाकियू करेगी 10 फरवरी को महापंचायत, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शिरकत करेंगे


पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पिछले कई साल से अपना देश छोड़कर दुबई में शरण लिये हुए थे। वैसे भी पाकिस्तान का यह इतिहास रहा है कि यहां के अधिकांश पूर्व प्रधानमंत्रियों, सेना के बड़े अधिकारियों को पद से हटने के बाद विदेशों में शरण लेनी पड़ी है। पाकिस्तान में ज्यादातर पूर्व प्रधानमंत्रियों को या तो पाकिस्तान से भागना पड़ा है, या फिर उन्हें पाकिस्तान में ही उनकी हत्या कर दी गयी।

मुशर्रफ सेना प्रमुख होने के साथ ही पाकिस्तान कई सालों तक राष्ट्रपति रहे थे। इसलिए राष्ट्रपति पद से हटने के बाद उन्हें पाकिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके खिलाफ आयी सरकारों ने कई मुकदमें दायर किये। अपनी जान माल की रक्षा के लिए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को सपरिवार दुबई में शरण लेनी पड़ी थी। जहां आज विदेशी धरती पर उनका निधन हो गया।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button