Parineeti Chopra Pregnancy News: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं परिणीति, कभी भी आ सकती है गुड न्यूज

Parineeti Chopra Pregnancy News: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह उनकी आने वाली खुशखबरी है। खबर है कि परिणीति चोपड़ा मां बनने वाली हैं और अब उनका डिलीवरी टाइम बेहद नजदीक है। इसी बीच परिणीति को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह अपने पति राघव चड्ढा के साथ नजर आईं। माना जा रहा है कि वह अब दिल्ली में ही रहेंगी, क्योंकि उनके प्रेग्नेंसी पीरियड का आखिरी दौर चल रहा है।
बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की सबसे प्यारी जोड़ी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की केमेस्ट्री और साथ में उनकी सादगी फैंस को बेहद पसंद आती है। 2023 में जब इन दोनों ने सगाई की तो हर कोई हैरान रह गया था। इसके कुछ ही महीनों बाद, सितंबर 2023 में उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए थे।
फैंस कर रहे हैं ‘छोटी परिणीति’ या ‘छोटे राघव’ का इंतजार
फैंस अब बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब परिणीति और राघव अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी पीरियड पूरा हो चुका है और कभी भी खुशखबरी सुनाई दे सकती है। दिल्ली एयरपोर्ट पर परिणीति को कंफर्टेबल लुक में देखा गया, जो इस बात का संकेत है कि अब वह डिलीवरी से पहले का वक्त अपने परिवार के बीच बिताना चाहती हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
अगस्त 2025 में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
काफी समय तक रूमर्स के बाद, अगस्त 2025 में परिणीति और राघव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म की थी। दोनों ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर लिखा था ‘A new chapter begins…’। इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें जमकर बधाइयां दी थी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जल्द आएगी गुड न्यूज़
अब जब परिणीति दिल्ली पहुंच चुकी हैं, फैंस सोशल मीडिया पर लगातार यह पूछ रहे हैं कि बेबी चड्ढा’ या बेबी चोपड़ा’ कब आने वाला है। माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में यह खुशखबरी सामने आ सकती है और दोनों की जिंदगी में एक नई शुरुआत होने वाली है।

