Bihar Election 2025: बिहार की सियासत में नया मोड़! झामुमो ने तोड़ा गठबंधन, अकेले लड़ेगा चुनाव

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन (Mahagathbandhan) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गठबंधन से अलग होकर बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने साफ कहा है कि अब वह छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इनमें चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती शामिल हैं। इन सभी सीटों पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है।
झामुमो के इस फैसले ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। जहां एक तरफ विपक्षी एकता की बात की जा रही थी, वहीं JMM का अलग रास्ता चुनना महागठबंधन के भीतर असंतोष को खुलकर सामने ला रहा है। पार्टी ने सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बिहार महागठबंधन ने उन्हें ‘सम्मानजनक हिस्सेदारी’ नहीं दी, इसलिए अब वे स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरेंगे।
Read More: Mahagathbandhan: महागठबंधन में 5 सीटों को लेकर खींचतान, तेजस्वी यादव की डिमांड पर अटकी गठबंधन की रणनीति
JMM का ऐलान: छह सीटों पर लड़ेगा चुनाव
झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘पार्टी ने बिहार चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है। हम छह विधानसभा सीटों चकाई, धमदाहा, कटोरिया (एसटी), मनिहारी (एसटी), जमुई और पीरपैंती पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।’
उन्होंने बताया कि इन सीटों पर मतदान दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगा। झामुमो का मानना है कि इन इलाकों में उनका मजबूत जनाधार है और पार्टी अपने संगठनात्मक दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी।
Read More: Bihar Politics News: लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव संभालेंगे चुनावी मोर्चा, आरजेडी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी
JMM ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस सूची का नेतृत्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। पार्टी का कहना है कि बिहार में भी JMM अपनी विचारधारा और जनता के हितों को लेकर चुनाव लड़ेगा।
सीट बंटवारे पर फूटा झामुमो का गुस्सा
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि झामुमो ने बिहार महागठबंधन से कुछ सीटों की मांग की थी, लेकिन ‘सीटें आवंटित नहीं की गई।’ इसी वजह से पार्टी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।
भट्टाचार्य ने कहा, ‘हम गठबंधन के साथ हैं, लेकिन हमें सम्मानजनक सीटें नहीं दी गई। झारखंड में हमने अपने सहयोगियों को सम्मान दिया था, इसलिए बिहार में भी उसी की उम्मीद थी।’
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
झारखंड चुनाव का उदाहरण देकर सुनाया दर्द
JMM महासचिव ने बताया कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने राजद (RJD) को सात सीटें दी थीं, लेकिन राजद केवल एक सीट जीत पाई थी। फिर भी गठबंधन धर्म निभाते हुए JMM ने राजद के विधायक को मंत्री बनाया। उन्होंने कहा, ‘हम गठबंधन धर्म निभाना जानते हैं। झारखंड में हमने सम्मान दिया, लेकिन बिहार में हमें अनदेखा किया गया। अब हम भाजपा के खिलाफ मजबूती से अकेले मैदान में उतरेंगे।’
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
महागठबंधन में बढ़ी मुश्किलें
JMM के इस फैसले से महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीट बंटवारे को लेकर पहले से ही राजद, कांग्रेस और वाम दलों के बीच खींचतान चल रही थी, अब झामुमो के अलग होने से विपक्षी मोर्चे को चुनावी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बिहार चुनाव की तारीखें
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा।
पहला चरण: 6 नवंबर 2025
दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025
वहीं मतगणना 14 नवंबर 2025 को की जाएगी।

