Rajasthan News: नदबई दौरे पर भजनलाल शर्मा ने किसानों को दी बड़ी सौगात, बोले- किसानों को मिलेगा पूरा हक

Rajasthan News:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नदबई दौरे पर हैं और उन्होंने किसानों के बीच जनसभा को संबोधित करते हुए कई अहम घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हमारा किसान धन्य होगा तो हम धन्य होंगे। किसान खुशहाल रहेगा तो सरकार भी खुशहाल रहेगी। मुख्यमंत्री ने पशुपालन और गोपालन के लिए अनुदान राशि, दिन में बिजली की सुविधा और अन्य कई योजनाओं का जिक्र करते हुए किसानों की समृद्धि को सरकार की प्राथमिकता बताया।
मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान यह भी कहा कि उनकी सरकार ने दो सालों में कोई पेपर लीक नहीं होने दिया, जबकि कांग्रेस शासनकाल में लगातार पेपर लीक होते रहे और किसानों का जमकर शोषण किया गया। उन्होंने कहा कि अब गरीब किसान का बच्चा भी RAS परीक्षा पास कर सकता है।
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
2 सालों में कोई पेपर लीक नहीं
भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद 2 वर्ष से कोई पेपर लीक नहीं हुआ। हाल में RAS का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और गरीब किसान का बच्चा भी अब RAS बन सकता है। जबकि कांग्रेस सरकार में हर पेपर लीक होता था। कांग्रेस ने किसानों का भी जमकर शोषण किया।
उन्होंने किसानों से कहा कि बारिश के पानी का व्यवस्थित इस्तेमाल करें। साथ ही बताया कि सरकार ने 42 लाख पशुओं का बीमा किया, मोबाइल वैन यूनिट शुरू की और पशुपालकों को प्रति लीटर 5 रुपए का अनुदान भी दिया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
किसान सम्मान निधि की राशि का वितरण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि जारी की। रिमोट के बटन दबाकर उन्होंने करीब 72 लाख किसानों को 1000 रुपए की राशि हस्तांतरित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नदबई जिले के जिला अस्पताल का शिलान्यास भी किया। नया भवन करीब 51 करोड़ की लागत से निर्मित होगा। इस दौरान मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, गौतम कुमार दक, विधायक शैलेश सिंह, जगत सिंह, बहादुर कोली, नोक्षम चौधरी और दीपराज सिंह मौजूद रहे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

