Parliament Monsoon Session Live Updates: Union Minister Jitendra Singh introduced the Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill 2026 in Lok Sabha (Pics Source: X)
Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) में सोमवार को एक बार फिर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी टक्कर देखने को मिली। विपक्ष ने छात्रों के आंदोलन, पुलिस कार्रवाई और कथित बल प्रयोग को लेकर सरकार को घेरा, जबकि केंद्र सरकार ने पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लोक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा में पेश कर दिया।
हंगामे के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विधेयक सदन में प्रस्तुत किया। हालांकि विपक्ष (Parliament Monsoon Session) के लगातार विरोध और नारेबाजी के चलते पहले राज्यसभा और फिर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। संसद परिसर से लेकर दोनों सदनों के भीतर तक राजनीतिक माहौल बेहद गर्म रहा।
लोकसभा में पेश हुआ लोक परीक्षा संशोधन विधेयक
केंद्रीय राज्य मंत्री (कार्मिक) डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और अन्य अनुचित गतिविधियों पर (Parliament Monsoon Session) प्रभावी रोक लगाना है। सरकार का दावा है कि नए कानून के जरिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया जाएगा।
विपक्ष के हंगामे के बीच दोपहर 2 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही
संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही विपक्ष ने छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही तय करने की मांग की। लगातार (Parliament Monsoon Session) हंगामे और नारेबाजी के कारण पहले राज्यसभा और बाद में लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
Assam Flood: 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित, मृतकों की संख्या 68 पहुंची, राहत और बचाव अभियान जारी
किरेन रिजिजू ने विपक्ष से की चर्चा की अपील
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक पर हंगामे के बजाय गंभीर चर्चा की जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार (Parliament Monsoon Session) के लिए कई अहम फैसले लिए हैं और इसी दिशा में नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है।
रिजिजू ने कहा कि नए विधेयक में पेपर लीक में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी और समयबद्ध सजा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर इस विषय पर खुली बहस होनी चाहिए।
डिंपल यादव ने सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने छात्रों के खिलाफ कथित कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में छात्रों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। उनके मुताबिक दिल्ली में छात्रों पर कथित तौर पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जबकि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ AK-47 के इस्तेमाल (Parliament Monsoon Session) की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने इन घटनाओं को लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया।
LGBTQ India: LGBTQ+ से लिव-इन तक… मोहन भागवत ने समाज और Gen Z पर रखी बेबाक राय
राहुल गांधी ने सरकार से मांगा जवाब
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम ही जानलेवा बन गया है। उन्होंने कहा, ‘छात्रों के खिलाफ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है। खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों (Parliament Monsoon Session) को गिरफ्तार करके उनपर FIR की जा रही है। मोदी जी, कहां गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा?’
राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन चली और बिहार में AK-47। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार हो या दिल्ली- हर जगह पैटर्न एक ही है। पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है। सुधार इनके बस का नहीं है। अपनी बातों से मुकर जाएगी और हर तरकीब से छात्रों की आवाज दबाएगी। मोदी जी, देश के छात्रों से माफी मांगिए और जिन्होंने छात्रों (Parliament Monsoon Session) पर हमला किया है, उन्हें कुचला है उनपर कार्रवाई कीजिए।’
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पवन खेड़ा ने भी सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने छात्रों पर कथित पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं पर इस तरह की कार्रवाई हुई है तो यह मामला संसद में जरूर उठेगा और सरकार (Parliament Monsoon Session) को इस पर जवाब देना होगा। उन्होंने परीक्षा सुधारों के लिए गठित नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स पर भी सवाल उठाए।
संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
संसद परिसर के मकर द्वार पर प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री से जवाबदेही तय करने और पूरे मामले (Parliament Monsoon Session) की जांच कराने की मांग की।
अखिलेश यादव ने सरकार से पूछे सवाल
समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार छात्रों और युवाओं के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज कर रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय सरकार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि परीक्षा सुधारों के लिए टास्क फोर्स (Parliament Monsoon Session) का गठन 2014 में ही क्यों नहीं किया गया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन के मकर द्वार पर एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया और उन्हें पगड़ी व शॉल (Parliament Monsoon Session) पहनाकर सम्मानित किया।
आज इन सांसदों की रहेगी अहम भूमिका
लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान विभिन्न दलों के कई सांसद (Parliament Monsoon Session) अपने विचार रखेंगे। एनडीए की ओर से बांसुरी स्वराज, तेजस्वी सूर्या, डॉ. श्रीकांत शिंदे, अनुप्रिया पटेल, अरुण भारती, सुनील तटकरे और अन्य सांसद सरकार का पक्ष रखेंगे। वहीं विपक्ष की ओर से भी इस विधेयक पर तीखी बहस होने की संभावना है।

